जहांगीर पुरी के मुख्य मार्गों पर पशुओं का जमावड़ा लोग हो रहे है परेशान : एम.एल. भास्कर

0
36
एम.एल. भास्कर
जहांगीर पुरी के मुख्य मार्गों पर पशुओं का जमावड़ा लोग हो रहे है परेशान : एम.एल. भास्कर

जहांगीर पुरी के मुख्य मार्गों पर पशुओं का जमावड़ा लोग हो रहे है परेशान : एम.एल. भास्कर

* आरडब्ल्यूए ने सीएम से लगाई गुहार,

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में पशुओं का सड़क व रोड़ पर जमावड़ा होने की वजह से जनता को समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है, लेकिन प्रशासन इस समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते वहां पर रहने वाले स्थानीय निवासियों को परेशान होना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हाले पिछले कई महिनों से जहांगीरपुरी के आई और जे ब्लॉक में बना हुआ है।

पशुओं के की वजह से आये दिन जहां एक ओर रोड़ पर हादसे हो रहे है, दोपहिया वाहन वाले इस रोड़ों पर आवारा पशुओं की वजह से चोटिल हो रहे है, वहीं कई बच्चे भी आवारा पशुओं की वजह से घायल हो चुके है। इस समस्या पर गंभीरता से लेते हुए जहांगीरपुरी आई एण्ड जे ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एमएल भास्कर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की लापरवाही की वजह से यह पशु सड़कों व गलियों में नजर आ रहे है, अगर प्रशासन गंभीरता से कार्य करते हुए अगर इन पशु मलिको पर कार्रवाई करें तो इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।

जहांगीरपुरी आई एण्ड जे ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एमएल भास्कर ने दिल्ली की सीएम और सिविल लाईन जोन के डीसी से गुहार लगाते हुए कहा कि इस समस्या पर आप गौर करें, जिससे की जनता को उपरोक्त समस्या से राहत मिल सके। एमएल भास्कर ने बताया किया पशुओ के जो मलिक है, वह इन पशुओं को दूध निकालकर सुबह से छोड़ देते है और यह पशु दिनभर गलियों व रोड़ो पर भोजन की तालाश में घूमते रहते है। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि आप इन मलिको पर नियमानुसार कार्रवाई करें, जिससे की जो भी पशु मलिक है, वह पशुओं को गली व सड़को पर घूमने के लिए छोड़ देते हैं | श्री भास्कर ने बताया कि कई बार इन पशुओं की वजह से दोपहिया वाहन चालक और बच्चे चोटिल भी चुके है, लेकिन इस समस्या को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here