सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायलUttarkashi Fire: उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, 33 घर, स्कूल और पंचायत भवन खाक, 58 परिवार प्रभावितAnkita Bhandari Case: निजी चैट सार्वजनिक करने के आरोप में विनोद आर्य और वकील अनुज पुंडीर पर जीरो एफआईआरMMU Vande Mataram: श्रीनगर में वक्फ दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम’ बजाने पर MMU की आपत्ति, कानूनी राय लेने पर विचार

PCR कॉल ने दो लड़कियों के किडनैपिंग को लेकर उड़ाई दिल्ली पुलिस की नींद, मामले की जांच जारी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दो लड़कियों के किडनैपिंग को लेकर मिली एक PCR कॉल ने उड़ाई दिल्ली पुलिस की नींद, मामले की जांच जारी

इस मामले की जांच में पुलिस को लग रहा है कि ये किडनैपिंग नही बल्कि आपस मे जानकर लोगों का कोई विवाद हो सकता है. पुलिस को किसी ने किडनैपिंग या जबरन ले जाने की शिकायत भी नही दी है.

दिल्ली पुलिस को गाड़ी में दो लड़कियों के किडनैपिंग की एक ऐसी पीसीआर कॉल मिली, जिससे पुलिस के बड़े अधिकारियों तक के हाथ-पैर फूल गए. जिसके बाद रात भर दिल्ली पुलिस पीसीआर कॉल को वैरिफाई करके अलग अलग नंबर की गाड़ियों को ट्रेस करती रही.

क्या है पीसीआर कॉल का पूरा मामला

दरअसल, 19 जून तड़के सुबह 1 बजकर 13 मिनट पर कोटला मुबारकपुर थाने में पुलिस को एक कॉल मिली कि एक लड़की को कार में जबरन ले जाया जा रहा है और वो मदद के लिए चिल्ला रही है. इस कॉल के आने के तुरंत बाद पुलिस ने जांच शुरू करके गाड़ी को ट्रेस करने की कोशिश शुरू की. पुलिस को कॉल करने वाले NEET के छात्र अनुराग, ध्रुव और शिवम ने पुलिस को बताया कि एक लड़का जो आइटेन ग्रे कलर की गाड़ी चला रहा था.

इस गाड़ी में एक लड़की आगे की सीट और एक लड़की पीछे की सीट पर बैठी थी. पीछे सीट पर बैठी लड़की गाड़ी से उतरना चाह रही थी लेकिन लड़का उसे नही उतरने दे रहा था. जबकि गाड़ी के आगे सीट पर बैठी लड़की मदद के लिए चिल्ला रही थी. इन लड़को ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की पर गाड़ी चला रहे शख्स ने गाड़ी को नही रोका और INA की तरफ तेजी से चला गया. इस वजह से लड़के गाड़ी का सही-सही नंबर नोट नही कर पाए जितना उन्हें याद आया गाड़ी का नंबर DL1CP7682 था पर ये नंबर गलत निकला.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में नहीं हो पाई गाड़ी की पहचान

जब सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो इस नंबर की गाड़ी तो स्पॉट पर नही मिली पर एक मारुति सिलेरियो या आइटेन ब्राउन कलर की गाड़ी दिखी. जिसमे आगे का दरवाजा खुला था पर कोई लड़की मदद के लिए चिल्लाती नही दिखी. पुलिस ने कई जगह की सीसीटीवी चेक की पर इस नंबर की कोई गाड़ी नही मिली, एक और नंबर पुलिस को HR नंबर का मिला पर वो किसी शख्स के चेतक स्कूटर पर रजिस्टर्ड था.

किडनैपिंग या आपसी विवाद की आशंका

जांच में पुलिस को लग रहा है कि ये किडनैपिंग नही बल्कि आपस मे जानकर लोगो का कोई विवाद हो सकता है. पुलिस को किसी ने किडनैपिंग या जबरन ले जाने की शिकायत भी नही दी है. दिल्ली पुलिस ने मैसेज को नोएडा पुलिस से भी शेयर किया था. इसको लेकर जांच अभी भी जारी है. पुलिस अभी भी इस कॉल को वैरिफाई करने और अगर कोई ऐसी विक्टिम है तो उसकी तलाश कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *