सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Patna Coaching Firing Case: खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग मामले में दो सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Patna Coaching Firing Case: खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग मामले में दो सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Patna में चर्चित शिक्षक Khan Sir के कोचिंग सेंटर पर हुई फायरिंग की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। 2 जून की रात हुई इस घटना के बाद अब पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सामने आए एक वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी किया गया था। वीडियो में दावा किया गया कि हंगामे के दौरान फायरिंग किसी बाहरी हमलावर ने नहीं, बल्कि खान सर के सुरक्षाकर्मियों ने की थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर ज्ञान बिंदु टीम के आदर्श कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी घटना पहले से सोची-समझी साजिश थी। आदर्श कुमार ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि फायरिंग खान सर के कहने पर कराई गई। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि वीडियो में ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन आनंद कहीं दिखाई नहीं दे रहे, फिर भी उन्हें गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने मांग की कि यदि मामले में खान सर की भूमिका सामने आ रही है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बयान के बाद कोचिंग गलियारे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की टीम तुरंत खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में लिया गया और कदमकुआं थाने लाकर पूछताछ की गई। करीब तीन घंटे तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त कर लिए हैं। इन हथियारों को अब फोरेंसिक जांच और लाइसेंस सत्यापन के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की तकनीकी और कानूनी पहलुओं से जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने खान सर को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। उनसे घटना के दौरान मौजूद सुरक्षा व्यवस्था, फायरिंग और वायरल वीडियो को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक उनकी गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पटना के कोचिंग हब में इस मामले को लेकर काफी हलचल है। चर्चा है कि पुलिस आगे की जांच में मिले तथ्यों के आधार पर और भी कार्रवाई कर सकती है। इससे पहले ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े रौशन आनंद को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *