सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Patna Coaching Controversy: खान सर पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, वायरल फायरिंग वीडियो के बाद बढ़ीं मुश्किलें

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Patna Coaching Controversy: खान सर पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, वायरल फायरिंग वीडियो के बाद बढ़ीं मुश्किलें

पटना में चर्चित कोचिंग विवाद अब कानूनी मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। फैजल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वायरल फायरिंग वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच फिलहाल जारी है और पुलिस जल्द आधिकारिक तौर पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे सकती है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद Khan Global Studies और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच चल रही कथित प्रतिस्पर्धा और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इससे पहले खान सर के कोचिंग संस्थान पर कथित हमले और फायरिंग के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि मामले ने नया मोड़ तब लिया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कथित तौर पर खान सर के एक सुरक्षा गार्ड को गोली चलाते हुए देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की गई।

पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में पहुंचकर जांच की और खान सर के दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के हथियार जब्त कर फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे गए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वायरल वीडियो में दिखाई गई फायरिंग इन्हीं हथियारों से की गई थी या नहीं।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने वीडियो की तकनीकी जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट और संबंधित लोगों से पूछताछ के आधार पर कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। इसी आधार पर कदमकुआं थाना में फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पटना के कोचिंग जगत में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। छात्र, अभिभावक और कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग अब पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *