Home मैं भी रिपोर्टर दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान स्ट्रीट फूड के इंतजाम से खुश...

दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान स्ट्रीट फूड के इंतजाम से खुश होंगे यात्री : रोमेश चन्द्र गुप्ता

0
56
रोमेश चन्द्र गुप्ता
दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान स्ट्रीट फूड के इंतजाम से खुश होंगे यात्री : रोमेश चन्द्र गुप्ता

दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान स्ट्रीट फूड के इंतजाम से खुश होंगे यात्री : रोमेश चन्द्र गुप्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे पर तकरीबन 31.6 किमी लंबे भाग में अक्षरधाम से गांधी नगर गारमेंट मार्केट के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए तीन रेस्ट एरिया डिवेलप किए जाएंगे। इसका एक उद्देश्य यह भी है कि दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वालों को अक्षरधाम मंदिर और यमुना के ग्रीनरी का पूरा लुत्फ उठा सकें। इसलिए रेस्ट एरिया 4.5 से 5 किमी के स्ट्रेच में ही बनाए जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते है ऐसा होने से बाहर से दिल्ली पहुंचने वाले लोग दिल्ली के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकेगें | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं बड़ी तादाद में इस मार्ग से लोग दिल्ली आना तथा जाना पसंद करेगें लिहाजा उनकी सहूलियत के लिए ट्रिपल इंजन सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती | रोमेश गुप्ता कहते हैं जिस तरह दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर हर 50 किमी पर रेस्ट एरिया डिवलप किया गया है, उसी तरह दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे पर भी रेस्ट एरिया डिवेलप किये जाने की योजना सराहनीय है । एक्सप्रेसवे के 31.6 किमी लंबे दिल्ली स्ट्रेच में तीन रेस्ट एरिया बनाने का प्लान है।

जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग, रेस्टोरेंट, मेडिकल फर्स्ट ऐड रूम और फ्यूल स्टेशन बनाए जाएंगे। दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 210 किमी है। यह एक्सप्रेस वे अक्षरधाम के पास से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करता है और यहीं से शुरु भी होता है। यह गीता कॉलोनी, सीलमपुर, खजूरी खास, लोनी, ट्रॉनिका सिटी, उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद स्थित मंडोला, बागपत के खेकड़ा होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) को कनेक्ट करता है। दिल्ली में 31.6 किमी लंबे स्ट्रेच में अक्षरधाम से गांधी नगर गारमेंट मार्केट के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए तीन रेस्ट एरिया डिवेलप किए जाएंगे। इसका एक उद्देश्य यह भी है कि दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वालों को अक्षरधाम मंदिर और यमुना के ग्रीनरी का पूरा लुत्फ उठा सकें। इसलिए रेस्ट एरिया 4.5 से 5 किमी के स्ट्रेच में ही बनाए जाएंगे। जो कि पहला रेस्ट एरिया पूर्वी दिल्ली स्थित डीएम ऑफिस, दूसरा चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के पास गीता कॉलोनी और तीसरा गांधी नगर गारमेंट मार्केट के पास बनाया जाएगा। डीएम ऑफिस के पास 8000 वर्ग मीटर एरिया में पार्किंग, रेस्टोरेंट, मेडिकल फर्स्ट ऐड रूम, फूड कियोस्क और फ्यूल स्टेशन बनाए जाएंगे।

यानी सफर करने वालों को कोई भी परेशानी नहीं हो इस बात का खास ध्यान दिया जा रहा है | रमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं ट्रिपल इंजन की सरकार जनहित में लगातार बड़े फैंसले ले रही है | निश्चित रूप से इन फैंसलों से जनता को राहत तथा सुविधा मिलती है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here