परमानन्द शर्मा को विश्वकर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया रामनगर में
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : करीब दो दर्जन धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं से जुड़े राम नगर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष परमानन्द शर्मा को उनके जन्मदिन के अवसर पर हिंदी मित्र सेवा समिति द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया | इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ.जयजय राम अरुण द्वारा की गई | कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी अश्वनी भारद्वाज ,हिंदी मित्र सेवा समिति के महामंत्री के महामंत्री रोहताश नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश पांचाल ,नन्द नगरी ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप भाटी ,दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट पूर्व निगम प्रत्याशी अशोक नगर नरेश शर्मा,अशोक नगर के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |
सभी नें परमानन्द शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए समाज के प्रति उनके योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की | अश्वनी भारद्वाज ने कहा परमानन्द शर्मा बेहद नेक दिल इन्सान है श्री शर्मा जरुरतमन्द लोगो की मदद करते हैं ,गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग करते है कोई भी जरुरतमन्द व्यक्ति इनके पास सहायता के लिए पहुंचता है तो श्र शर्मा उसकी हर सम्भव मदद करते हैं |
समाज के प्रति इके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता श्री शर्मा क्षेत्र की दर्जनों समितियों से जुड़े हैं | कोरोना काल में श्री शर्मा ने कई माह तक रोजाना हजारों लोगो के घरो तक भोजन पहुंचवाने की व्यवस्था की हुई थी | मुकेश पांचाल नें इन्हें सम्मानित कर एक सराहनीय काम किया है |



