सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

परमानन्द शर्मा वेलफेयर एसोसिएशन मानसरोवर पार्क के अध्यक्ष चुने गए

2 मिनट पढ़ें
परमानन्द शर्मा वेलफेयर एसोसिएशन

परमानन्द शर्मा वेलफेयर एसोसिएशन मानसरोवर पार्क के अध्यक्ष चुने गए

Advertisement

परमानन्द शर्मा वेलफेयर एसोसिएशन मानसरोवर पार्क के अध्यक्ष चुने गए

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : यमुनापार के प्रमुख समाजसेवी परमानन्द शर्मा को मानसरोवर पार्क वेलफेयर एसोसिएशन का प्रधान चुना गया | एसोसिएशन नियमों के अंतर्गत एसोसिएशन के 7 पदाधिकारियों एवं 5 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव विधिवत रूप से शिव मंदिर धर्मशाला में 27 अप्रैल को संपन्न हुए । तदुपरांत मतपत्रों की गणना की गई जिसमें उम्मीदवारो को विजयी घोषित किया गया | सूची के मुताबिक अध्यक्ष – परमानंद शर्मा,उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ,महासचिव रविन्द्र कुमार मल्होत्रा ,सचिव (संगठन) दिनेश चंद शर्मा ,संयुक्त सचिव, ललित कुमार (एन्ने) कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा तथा आडिटर वेदपाल सिंह चुने गए |

मुख्य चुनाव अधिकारी निरंजन सिंह त्यागी की देखरेख में हुए चुनाव बेहद ही व्यवस्थित तरीके एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए | श्री त्यागी के साथ-साथ रामकिर्पाल त्यागी,रामनिवास शर्मा,सत्यनारायन गुप्ता तथा संजीव गर्ग जैसे अनुभवी लोग भी चुनाव समिति में भूमिका निभा रहे थे जिन्होंने चुनाव अधिकारी की भूमिका कुशलतापूर्वक निभाई | कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डी.पी.जैन , सत्यदेव शर्मा ,जोगेंद्र शर्मा राम अवतार गुप्ता तथा सुरेन्द्र शर्मा चुने गए |

Advertisement

परमानन्द शर्मा नें जीत के बाद सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा वे पूरी टीम भावना से सभी को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ कंधे से कंधा मिला काम करने को तैयार है इसके अलावा भी वेलफेयर एसोसिएशन अन्य सामाजिक गतिविधियां समय-समय पर करती रहेगी | वेलफेयरए सोसिएशन के पूर्व सचिव विकास शर्मा नें एसोसिएशन के चुनाव में विजयी सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी | प्रमुख समाजसेवी मांगे राम
भारद्वाज,मुकेश पांचाल तथा डॉ.नवीन चन्द्रा नें कहा परमानन्द शर्मा जमीन से जुड़े एक सामजिक कार्यकर्ता है जो सभी को साथ लेकर चलते है | निश्चित रूप से उनके नेत्रत्व में वेलफेयर एसोसिएशन मानसरोवर पार्क प्रगति की ओर अग्रसर होगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *