Home दिल्ली-एनसीआर Parmanand Sharma statement,: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल, जनता की परेशानी...

Parmanand Sharma statement,: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल, जनता की परेशानी के साल रहे है : परमानंद शर्मा

0
19

Parmanand Sharma statement,: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल, जनता की परेशानी के साल रहे है : परमानंद शर्मा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने 12 साल का सफर पूरा कर लिया है। और दावा किया जा रहा है आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के पद पर बने रहने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड को नरेंद्र मोदी ने तोड़ दिया है। इसी विषय पर बात करते हुए राम नगर वार्ड के पूर्व निगम प्रत्याशी परमानंद शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल में देश हर दिन विनाश की ओर बढ़ा है, इन 12 साल में जनता परेशान रही है, पीड़ित रही है, दुखी रही है और कोई भी देश की जनता के दुख को सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि खुद को पंडित नेहरू से बड़ा बताने वाले नरेंद्र मोदी यह नहीं जानते कि पंडित नेहरू का शासन सुशासन था और नरेंद्र मोदी का शासन कुशासन रहा और है जिसमें देश को धर्म के नाम पर तोड़ने की कोशिश की गई, लोगों को जाति के नाम पर बांटने की कोशिश की गई, पेपर लीक के कारण छात्र आत्महत्या करने पर मजबूर हुए। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में युवा नौकरियों के लिए भटकते रहे, महिलाएं नरेंद्र मोदी के द्वारा चुनाव में किए गए बड़े बड़े वादों के पूरा होने का आज भी इंतजार कर रही है, बुजुर्ग अपनी पेंशन का इंतजार कर रहे है, देश की जनता खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ हवा में बातें की, जनता से झूठ पर झूठ बोला, धरातल पर कुछ भी नहीं किया, हर बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से झूठे जुमले ही किए और कुछ नहीं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में उनके बुरे शासन के कारण देश में महंगाई ने आसमान छुआ, गरीब व मध्यम वर्ग की जनता के घर का बजट पूरी तरह से हिल गया, लोगों के आय के साधन बंद हो गए, जनता पूरी तरह से त्रस्त रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को पंडित नेहरू से बड़ा समझने से पहले यह समझे कि एक प्रधानमंत्री का क्या फर्ज होता है और उसे सही तरह से निभाने की कोशिश करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here