सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Paris Olympics 2024: Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने मेडल की ओर बढ़ाए कदम, क्वॉटरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हराया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

indian hockey team beat great britain reached semi final paris olympics 2024 latest sports news Paris Olympics 2024: Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने मेडल की ओर बढ़ाए कदम, क्वॉटरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हराया

 

IND vs GBT: पेरिस ओलंपिक से भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है. भारतीय हॉकी टीम ने क्वॉटरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हरा दिया है. इस तरह भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है. अब भारतीय टीम सेमीफाइनल 6 अगस्त को खेलेगी. भारत के सामने सेमीफाइनल में अर्जेंटीना या जर्मनी की टीम होगी. बहरहाल, भारत-ग्रेट ब्रिटेन मैच की बात करें तो टीम इंडिया तकरीबन 43 मिनटों तक 1 खिलाड़ी की कमी के साथ खेली, लेकिन ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ियों को छकाते रहे. भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना स्टैंड में बैठे ब्रिटिश फैंस भी करते रहे.

भारतीय टीम ने पेनल्टी शूटआउट में ग्रेट ब्रिटेन को हराया. दरअसल, दोनों टीमें निर्धारित समय तक 1-1 गोल की बराबरी पर थी. इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में गया. भारत ने पेनल्टी शूटआउट में ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हरा दिया. इस तरह भारतीय हॉकी टीम गातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही. दरअसल, भारत के लिए ग्रेट ब्रिटेन को हराना आसान नहीं रहा. भारत आधे से ज्यादा मैच अपने मुख्य डिफेंडर अमित रोहिदास के बिना खेला. दोनों टीमें निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर थी, इसके बाद भारतीय दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपना पूरा अनुभव झोकते हुए शूट आउट में हिंदुस्तानियों की उम्मीदों को टूटने नहीं दिया.

Advertisement

 

बताते चलें कि इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था. वहीं, अब टीम इंडिया ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है. इस तरह भारतीय हॉकी टीम के पास मेडल जीतने का सुनहरा मौका है. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि भारतीय टीम मेडल जीतने में कामयाब रहती है या नहीं… अब भारत के सामने सेमीफाइनल में अर्जेंटीना या जर्मनी की टीम होगी. यह सेमीफाइनल मुकाबला 6 अगस्त को खेला जाना है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *