सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

Train Derails: पलवल-नई दिल्ली ईएमयू ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

2 मिनट पढ़ें

पलवल से नयी दिल्ली आ रही एक लोकल ईएमयू ट्रेन दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल प्रगति मैदान के पास रविवार सुबह पटरी से उतर गई। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पलवल-नयी दिल्ली ईएमयू  ट्रेन का पांचवां डिब्बा सुबह 9.47 बजे पटरी से उतर गया। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, “ट्रेन में ज्यादा भीड़ नहीं थी। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।” उन्होंने बताया कि ट्रेन डाउन मेन लाइन पर निजामुद्दीन और तिलक ब्रिज के बीच पटरी से उतर गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे कर्मी मरम्मत के लिए पहुंच गए हैं।” उत्तर रेलवे ने 300 से अधिक रेलगाड़ियों की सूची जारी की है, जिनकी सेवाएं 9-10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के कारण प्रभावित रहेंगी। इसने कहा कि 207 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, जबकि 15 के टर्मिनल और छह के मार्ग बदले गए हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए जम्मू तवी-नयी दिल्ली राजधानी, तेजस राजधानी हजरत निजामुद्दीन और वाराणसी-नयी दिल्ली तेजस राजधानी सहित 70 रेलगाड़ियों के लिए ठहराव के अतिरिक्त स्टेशनों की व्यवस्था की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *