Home दिल्ली-एनसीआर प्राथमिकता राजधानी में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की होगी  : अरविंदर लवली

प्राथमिकता राजधानी में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की होगी  : अरविंदर लवली

0
150
प्राथमिकता राजधानी में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की होगी  : अरविंदर लवली
प्राथमिकता राजधानी में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की होगी  : अरविंदर लवली

प्राथमिकता राजधानी में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की होगी  : अरविंदर लवली

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  )  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष  अरविंदर सिंह लवली से मिलने वालों का आज भी तांता लगा रहा। अरविन्दर सिंह लवली से मिलने वालों में सामाजिक संस्थाओं,  आर.डब्लू.ए. से जुड़े लोगों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने श्री लवली को आश्वासन जताया कि हम कांग्रेस संगठन के साथ हैं और कहा कि दिल्ली की कांग्रेस सरकार ने 15 वर्षों के कार्यकाल में जो दिल्ली का चहुॅमुखी विकास किया, वो दिल्ली में प्रगति की मिसाल है और दिल्लीवासी आज भी उसको याद करते है।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि मुझे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने के लिए काम करूंगा। अरविन्दर सिंह लवली से मिलने वालों में पूर्व विधायक  भीष्म शर्मा,  वीर सिंह धींगान,  विपिन शर्मा, जिला अध्यक्ष  जुबैर अहमद, जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार और धर्मपाल चंदेला , पूर्व जिला अध्यक्ष हरिकिशन जिंदल ,मौ.उस्मान ,नासिर जावेद , वेद प्रकाश बेदी ,संजय गौड़,राजीव कौशिक,प्रताप चौधरी   निगम पार्षद व भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

बाबर पूर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी ज़ुबैर अहमद के नेतृत्व में जिले के सभी पदाधिकारियों ने लवली का ज़ोरदार स्वागत किया, इस अवसर पर चौधरी ज़ुबैर अहमद ने कहा कि अरविन्दर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना कर आला कमान ने बहुत ही अच्छा फैसला लिया है,इन की अध्यक्षता  में दिल्ली कांग्रेस और मज़बूत होगी।डेली गेट सैयद नासिर जावेद ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस से नौजवान बड़ी तादाद में जुड़ रहे है और लवली जी के आने से दिल्ली कांग्रेस में जान पड़ गई है जिस के नतीजे आने वाले लोक सभा चुनाव में देखने को मिलेगे |

डेली गेट सैयद नासिर जावेद ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस से नौजवान बड़ी तादाद में जुड़ रहे है और लवली जी के आने से दिल्ली कांग्रेस में जान पड़ गई है जिस के नतीजे आने वाले लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेंगे। अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि मुझे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने के लिए काम करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here