सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Politics Clash: पालम अग्निकांड की शोकसभा में AAP-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Politics Clash: पालम अग्निकांड की शोकसभा में AAP-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड के बाद आयोजित शोकसभा में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे Arvind Kejriwal, Saurabh Bhardwaj, Atishi और भाजपा विधायक Kuldeep Solanki भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि शोकसभा के दौरान सौरभ भारद्वाज द्वारा एक वीडियो दिखाने के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हंगामे में बदल गई। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक कुलदीप सोलंकी के समर्थकों ने उन पर कुर्सी फेंकी, जिससे उनके साथ मौजूद एक अन्य नेता घायल हो गए।

घटना के बाद अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को पीड़ितों की कोई चिंता नहीं है और जो लोग संवेदना जताने आते हैं, उन्हें भी पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि वह शोक व्यक्त करने पहुंचे थे, लेकिन माहौल को जानबूझकर खराब किया गया।

इस पूरे विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब सौरभ भारद्वाज ने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो दिखाया, जिसमें अग्निकांड के दौरान हाइड्रोलिक मशीन के सही से काम न करने का दावा किया गया था। इस पर प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवाल उठाए गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

Advertisement

गौरतलब है कि पालम के साध नगर इलाके में बुधवार सुबह एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें तीन नाबालिग लड़कियां भी शामिल थीं। हादसे में कई लोग घायल हुए थे और कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग भी लगाई थी।

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसने कुछ ही समय में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना के बाद जहां एक ओर पूरे इलाके में शोक का माहौल है, वहीं दूसरी ओर शोकसभा में हुई राजनीतिक झड़प ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *