पाकिस्तान के मिसाइल-ड्रोन हमले नाकाम, भारत ने मार गिराया फाइटर जेट और लाहौर में किया पलटवार

0
37

पाकिस्तान के मिसाइल-ड्रोन हमले नाकाम, भारत ने मार गिराया फाइटर जेट और लाहौर में किया पलटवार

पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर की चोट से बौखलाकर गुरुवार शाम भारत के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले की नापाक कोशिश की, मगर भारत की सेना और डिफेंस सिस्टम ने हर हमले को नाकाम कर दिया। जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले को भारतीय सेना ने समय रहते रोक लिया, जिससे देश में बड़े हमले की साजिश विफल हो गई।

सबसे बड़ी कार्रवाई देर रात पठानकोट में हुई, जहां भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान का एक फाइटर जेट मार गिराया। यह पाकिस्तानी विमान भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वायुसेना के जांबाज पायलटों ने उसे आसमान में ही ढेर कर दिया। इस कार्रवाई के बाद सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच चुका है और दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं।

भारतीय सेना ने भी इस हमले का करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के लाहौर शहर में स्थित कुछ रणनीतिक ठिकानों पर सटीक हमले किए। इन हमलों को पाकिस्तान के ड्रोन हमलों के प्रतिशोध के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई से पाकिस्तान में खलबली मच गई है और वहां की सरकार और सेना दोनों दबाव में आ गए हैं।

सुरक्षा कारणों से भारत के सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लुधियाना, फिरोजपुर, जैसलमेर और होशियारपुर जैसे इलाकों में ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया है, ताकि दुश्मन की निगाहें रिहायशी इलाकों पर न पड़ सकें। नागरिकों को घरों में रहने और सभी लाइटें बंद रखने की अपील की गई है। पंजाब के तलवाड़ा क्षेत्र के कुमाही देवी गांव में मिसाइल का मलबा मिलने की खबर है, जिससे यह साफ है कि पाकिस्तान के मिसाइल हमले कितने बड़े पैमाने पर किए गए थे।

इस पूरे घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हलचल मचा दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत की और दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। साथ ही अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ भारत को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दोहराया है।

फिलहाल भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और हालात पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। भारत की सेनाएं किसी भी नई चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार हैं और सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान की इस ताजा हरकत ने दोनों देशों के रिश्तों में तनाव को और बढ़ा दिया है, मगर भारत ने साफ कर दिया है कि वह हर हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम और तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here