सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत 1 आतंकी का शव बरामद

2 मिनट पढ़ें
पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत 1 आतंकी का शव बरामद

पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत 1 आतंकी का शव बरामद

Advertisement

पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत 1 आतंकी का शव बरामद

जम्मू कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकियों ने देर रात घुसपैठ की कोशिश की, जिसे अलर्ट पर मौजूद भारतीय जवानों ने नाकामयाब कर दिया. 3-4 अप्रैल की रात को हुई घुसपैठ की इस कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए हैं. वहीं दूसरी ओर आज ही जम्मू-कश्मीर में कुछ ही घंटों के भीतर दो आतंकी हमले हुए हैं, जिसके चलते घाटी दहल गई है. पहला हमला श्रीनगर के लाल चौक के मैसूमा इलाके में हुआ, जहां आतंकियों ने सीआरपीएफ के दो जवानों को गोली मार दी. इन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से एक जवान की जान चली गई है. इलाके में आतंकियों की घेराबंदी के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल भी हुए हैं.

Advertisement

इसके साथ ही एक अन्य हमला पुलवामा के लजुराह गांव में हुआ है

इसके साथ ही एक अन्य हमला पुलवामा के लजुराह गांव में हुआ है. जहां आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरियों पर गोलीबारी की. इस आतंकी हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और हमला करने वाले आतंकियों की तलाश में जुटी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *