Home देश दुनिया  Pak Spy Arrested: हरियाणा में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: नूंह से...

 Pak Spy Arrested: हरियाणा में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: नूंह से तरीफ गिरफ्तार, सैन्य ठिकानों की जानकारी भेजने का आरोप

0
58

 Pak Spy Arrested: हरियाणा में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: नूंह से तरीफ गिरफ्तार, सैन्य ठिकानों की जानकारी भेजने का आरोप

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। नूंह जिले के कंगारका गांव से एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम तरीफ है, जिस पर पाकिस्तान उच्चायोग (दिल्ली) में तैनात अधिकारियों को सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां, तस्वीरें और वीडियो भेजने का आरोप है। यह हरियाणा में जासूसी का पांचवां मामला है, जबकि नूंह जिले में दो दिनों में दूसरी गिरफ्तारी है।

जांच एजेंसियों को इनपुट मिला था कि तरीफ, पाक उच्चायोग के दो कर्मचारियों – आसिफ बलोच और जाफर – को भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं व्हाट्सएप के जरिए भेज रहा है। इसी आधार पर रविवार शाम को एक संयुक्त टीम ने उसे बावला मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल से सैन्य ठिकानों की तस्वीरें, वीडियो और पाक नंबरों के साथ व्हाट्सएप चैट बरामद हुई हैं।

गिरफ्तारी के बाद तावड़ू सदर थाने में आरोपी तरीफ, आसिफ बलोच और जाफर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता व आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम 1923 की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी अब उसे कड़ी पूछताछ में शामिल कर नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही नूंह के राजाका गांव से अरमान नाम के युवक को भी इसी प्रकार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अरमान पर भी पाक उच्चायोग के एक अधिकारी को सेना की जानकारी, फोटो और सिम कार्ड उपलब्ध कराने का आरोप है। उसके मोबाइल से भी पाकिस्तान से संबंधित चैट और वीडियो मिले थे।

पुलिस का कहना है कि दोनों गिरफ्तारियों की कड़ियाँ जोड़ी जा रही हैं ताकि इस पूरे जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। अधिकारियों को शक है कि यह कोई बड़ा संगठित नेटवर्क हो सकता है जो लंबे समय से संवेदनशील सैन्य सूचनाएं लीक कर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here