सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

अपनी हरकतों से अभी भी बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान : विनीत जैन

3 मिनट पढ़ें
विनीत जैन

अपनी हरकतों से अभी भी बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान : विनीत जैन

Advertisement

अपनी हरकतों से अभी भी बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान : विनीत जैन

* पूरा देश भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ा है

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आतंकी हमले का मुहंतोड़ जवाब मिलने के बावजूद पाकिस्तान अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा | भारतीय सीमा के भीतर चोरी छिपे हमले कर निर्दोष लोगो की जान ले रहा है | और हमले के दौरान मारे गए आतंकियों को जिस तरह तरह सम्मानपूर्वक विदाई करने में जुटा यह संदेश दे रहा है जो कुछ भी हुआ उसमे उसकी ही मर्जी थी और उन्हें पाकिस्तान की ही शह मिली हुई थी | | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के मिडिया प्रभारी विनीत जैन का |

Advertisement

विनीत जैन कहते हैं भारत की कार्रवाई को ग़लत ठहराने वाला पाकिस्तान अभी भी यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि उसके यहां प्रशिक्षित आतंकवादियों ने पहलगाम में जो हरकत की उसी का अंजाम भुगतने के लिए भारत ने उसे मजबूर कर दिया है |

विनीत जैन कहते हैं आतंकी ठिकानों पर भारत की कड़ी कार्रवाई के बाद भी पाकिस्तान इससे कोई सबक सीखने के लिए तैयार नहीं है और अब पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारत- पाक नियंत्रण रेखा के पार से पिछले कई दिनों से गोलीबारी की जा रही है उसमें कई निर्दोष भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है जबकि भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर के दौरान इस बात की पूरी सावधानी बरती कि आतंकी ठिकानों पर निशाना साधते वक्त किसी निर्दोष पाकिस्तानी की जान न
जाए।पुरानी हरकतों से बाज नहीं आना उसकी हताशा का ही प्रतीक लगता है | विनीत जैन कहते है पाकिस्तान पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता | वहां की सरकार और सेना में ही हमेशा विरोधाभास रहता है पता ही नहीं चलता सरकार झूठ बोल रही है या सेना | लेकिन पाकिस्तान की इन हरकतों पर भारतीय सेना पैनी नजर रखे हुए है इसलिए केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई दूसरी सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। विनीत जैन कहते हैं पाकिस्तान गफलत तथा भारी गलतफहमी का शिकार है उसे भारत की सहनशीलता की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए | विनीत जैन कहते है पूरा देश भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ा है ,पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *