Home देश दुनिया Pakistan Court Blast: इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर सुसाइड अटैक, कार धमाके में...

Pakistan Court Blast: इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर सुसाइड अटैक, कार धमाके में 12 की मौत

0
54

Pakistan Court Blast: इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर सुसाइड अटैक, कार धमाके में 12 की मौत
घटना के बाद इलाके में हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे जिला अदालत के बाहर एक बड़ा सुसाइड अटैक हुआ। धमाके के समय एक कार कोर्ट परिसर के पार्किंग एरिया में खड़ी थी, जो विस्फोट के बाद आग के गोले में बदल गई। विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास का क्षेत्र दहशत में आ गया। इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए। घायलों में कई वकील और आम नागरिक शामिल थे। उन्हें तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने घटनास्थल को सील कर दिया और प्राथमिक जांच शुरू कर दी।

सरकारी बयान और अफगानिस्तान का आरोप
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस हमले को देश के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा, “हम युद्ध की स्थिति में हैं। यह हमला अफगानिस्तान से जुड़े आतंकवाद का संदेश है। पाकिस्तान इसे रोकने में पूरी तरह सक्षम है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल सीमा या बलूचिस्तान का मामला नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए खतरा है। घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। सभी कोर्ट गतिविधियों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम और सुरक्षा बलों को तैनात कर, धमाके के कारण, संभावित लापरवाही और अन्य कारकों की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here