सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

PAK vs NZ: रचिन रवींन्द्र के माथे लगी भयानक चोट, जानिए अब क्या है लेटेस्ट अपडेट

2 मिनट पढ़ें
रचिन रवींन्द्र

PAK vs NZ: रचिन रवींन्द्र के माथे लगी भयानक चोट, जानिए अब क्या है लेटेस्ट अपडेट

Advertisement

Rachin Ravindra Injury Update: शनिवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थी. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. लेकिन इस मुकाबले के दौरान कीवी ऑलराउंडर रचिन रवींन्द्र फील्डिंग के वक्त बुरी तरह चोटिल हो गए. रचिन रवींन्द्र स्क्वॉयर लेग पर फील्डिंग कर रहे थे, इस दौरान कैच पकड़ते वक्त गेंद सीधे माथे से टकरा गई. इसके बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज समेत न्यूजीलैंड के सारे फील्डर घबरा गए. लेकिन, अब रचिन रवींन्द्र की स्थिति क्या है? बहरहाल, रचिन रवींन्द्र की चोट पर न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बड़ा अपडेट दिया है.

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने बयान में क्या कहा?

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान जारी किया है. इस बयान में कहा गया है कि रचिन रवींन्द्र को कैच लेने के प्रयास के दौरान माथे पर गेंद लगी. जिसके बाद ऑलराउंडर को बाहर जाना पड़ा. यह वाक्या पाकिस्तान की पारी के 38वें ओवर का है. उनके माथे पर चोट लगी है, जिसका इलाज किया गया, जिसके बाद वह ठीक हैं. हालांकि, इसके बावजूद रचिन रवींन्द्र मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे. वहीं, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि वह काफी भयानक लम्हा था. लेकिन मैं फैंस का आश्वस्त करना चाहूंगा कि अब रचिन रवींन्द्र पूरी तरह ठीक हैं. इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया.

Advertisement

ग्लेन फिलिप्स ने रचिन रवींन्द्र की चोट पर कहा कि लाइट की वजह से गेंद देखने में परेशानी हुई. यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, लेकिन मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि रचिन रवींन्द्र जल्द की पूरी तरह रिकवरी कर रहे हैं. बताते चलें कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 330 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में मेजबान पाकिस्तान 47.5 ओवर में 252 रनों पर ऑलआउट हो गया. न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने 41 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि मैट हैनरी ने 53 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया. इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 74 गेंदों पर 106 रनों का नॉटआउट पारी खेली.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *