सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Election Results 2025: ‘अरविंद केजरीवाल की हार से खुश हैं अन्ना हजारे,’ संजय राउत ने क्यों किया ये दावा?

2 मिनट पढ़ें
अन्ना हजारे

Delhi Election Results 2025: 'अरविंद केजरीवाल की हार से खुश हैं अन्ना हजारे,' संजय राउत ने क्यों किया ये दावा?

Advertisement

Delhi Election Results 2025: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की हार के बाद शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने रविवार (9 फरवरी, 2025) को एक चौंकाने वाला बयान दिया है. संजय राउत ने कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार से अन्ना हजारे बहुत खुश हैं.”

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने अन्ना हजारे पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “मोदी सरकार में हुए करप्शन पर वो क्यों कुछ नहीं बोलते? मोदी सरकार के मामले पर वो चुप्पी साध लेते हैं, जबकि केजरीवाल की हार से वो खुश हैं.” संजय राउत ने कहा, “देश को एक उद्योगपति लूट रहा है, और उन्हीं की आमदनी बढ़ती जा रही है. सारा फायदा एक ही आदमी को  मिल रहा है. लोकतांत्रिक देश में ये कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है.” उन्होंने आगे कहा, “ऐसे हालात में भी अन्ना हजारे का चुप्पी साध लेना ठीक नहीं है.”

वोटर लिस्ट को लेकर साधा निशाना
वोटर लिस्ट को लेकर मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने कहा, “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट को लेकर सवाल उठ रहे थे, ठीक उसी तरह दिल्ली में भी AAP नेताओं ने सवाल उठाए. इन सब मुद्दों पर भी अन्ना हजारे ने कुछ नहीं कहा.” उन्होंने आगे कहा, “इसी तरह की शिकायतें हरियाणा चुनाव के समय भी आई थी और बिहार चुनाव के समय भी ऐसा ही मामला था.”

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

संजय राउत ने आरोप लगाया कि 2014 में बीजेपी जब से पावर में आई है, तबसे संवैधानिक तरीके से देश में चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं. बीजेपी धनबल और सत्ताबल का दुरुप्रयोग कर चुनाव जीत रही है.

‘केजरीवाल का सारा ध्यान शराब पर था’

अन्ना हजारे ने शनिवार को दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैंने अरविंद केजरीवाल को जो शासन करने के तरीके बताए थे, उन पर केजरीवाल ने ध्यान नहीं दिया. अरविंद केजरीवाल का सत्ता में आने के बाद सारा ध्यान शराब पर था.” उन्होंने आगे कहा, ” मैं हमेशा उस व्यक्ति को टिकट देने का पक्षधर रहा हूं, जिसकी सामजिक छवि साफ सुथरी हो, जिस पर किसी तरह के आरोप ना हों.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *