सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

India vs England 2025: 58 साल बाद एजबेस्टन फतह, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 336 रन से रौंदा, गिल की कप्तानी में ऐतिहासिक जीत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

India vs England 2025: 58 साल बाद एजबेस्टन फतह, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 336 रन से रौंदा, गिल की कप्तानी में ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया ने इंग्लैंड की धरती पर क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने एजबेस्टन के मैदान पर पहली बार जीत दर्ज की और वह भी धमाकेदार अंदाज में। भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 336 रन के भारी अंतर से हराकर न सिर्फ सीरीज में बढ़त बनाई, बल्कि 58 साल पुराने सूखे को भी खत्म कर दिया। यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार विदेशी जीतों में शुमार हो गई है।

एजबेस्टन का मैदान भारतीय क्रिकेट के लिए अब तक एक अभेद्य किला रहा था। भारत ने यहां 1967 में पहली बार टेस्ट खेला था और तब से 2025 तक कुल 8 टेस्ट में 7 हारे और 1 ड्रॉ किया। कपिल देव से लेकर विराट कोहली तक, किसी दिग्गज कप्तान की टीम इस मैदान पर जीत नहीं दिला पाई थी। मगर गिल की युवा ब्रिगेड ने वह कर दिखाया जो अब तक सपना लग रहा था।

टीम इंडिया की जीत की नींव पहले ही दिन रख दी गई थी जब बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। मैच के आखिरी दिन, रविवार 6 जुलाई को हालांकि बारिश ने खेल में खलल डाला और यह डर सताने लगा कि भारत की ऐतिहासिक जीत पर पानी न फिर जाए। लेकिन शाम को जब खेल शुरू हुआ तो भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को समेटने में देर नहीं लगाई।

इस टेस्ट में भारत के नए तेज गेंदबाज आकाश दीप ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत बिगाड़ते हुए उन्होंने ऑली पोप और हैरी ब्रूक को पवेलियन भेजा। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने लंच से ठीक पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को भी चलता किया।

Advertisement

लंच के बाद भारत को सिर्फ चार विकेट की दरकार थी। इंग्लैंड की तरफ से जेमी स्मिथ ने मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रिस वोक्स को आउट कर भारत को बड़ी राहत दी। आकाश दीप ने फिर स्मिथ को भी पवेलियन भेजा, जो लगातार दूसरे शतक से चूक गए। इसी के साथ आकाश दीप ने टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल भी पूरा किया।

अंतिम विकेट भी आकाश के नाम गया, जब उन्होंने ब्रायडन कार्स को आउट कर इंग्लैंड की दूसरी पारी 271 रन पर समेट दी। भारत ने यह मुकाबला 336 रन से अपने नाम कर इतिहास रच दिया। यह जीत सिर्फ एक स्कोरलाइन नहीं, बल्कि एक संदेश है—नए खिलाड़ियों की यह टीम किसी भी मैदान पर, किसी भी विरोधी को मात देने में सक्षम है।

इस जीत ने 2021 की ब्रिसबेन टेस्ट की यादें ताजा कर दी हैं, जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा के किले में हराकर इतिहास रचा था। तब भी भारत की टीम युवा और अनुभवहीन मानी जा रही थी, और अब एजबेस्टन में फिर वैसी ही कहानी दोहराई गई।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *