सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Padma Award 2025: ब्राजील के वेदांत गुरू, कुवैत की योगा टीचर, कैथल के एकलव्य! पद्म पुरस्कारों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

3 मिनट पढ़ें
Padma Award 2025

Padma Award 2025: ब्राजील के वेदांत गुरू, कुवैत की योगा टीचर, कैथल के एकलव्य! पद्म पुरस्कारों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

Padma Award 2025: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार (25, जनवरी, 2025) को पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. भीमसिंह भावेश, डॉक्टर नीरजा भटला, एथलीट हरविंदर सिंह को पदम पुरस्कार मिला है.

यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में महान काम करने वालों को दिया जाता है. गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कुवैत की योग साधिका शेखा ए.जे. अल सबाह, उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपत्ति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

इन महान शख्सियतों को मिलेगा सम्मान 

भक्ति गायक भेरू सिंह चौहान, पत्रकार भीम सिंह भावेश, उपन्यासकार जगदीश जोशीला, सर्वाइकल कैंसर की वकालत करने वाली नीरजा भाटला और कुवैत की योग चिकित्सक शेखा ए जे अल सबा भी पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में शामिल हैं. नागालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वादक पी दत्चानमूर्ति. मध्य प्रदेश के सामाजिक उद्यमी सैली होलकर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली और अन्य पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट में  शामिल हैं.

विलास डांगरे, वेंकप्पा अंबाजी सुगातेकर, हरिमन शर्मा, जुमदे योमगाम गामलिन, नरेन गुरुंग और जगदीश जोशीला, बतूल बेगम, पंडि राम मंडावी, निर्मला देवी अन्य मशहूर हस्तियां हैं जिन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.

जगदीश जोशीला: साहित्य एवं शिक्षा (निमाड़ी) मध्य प्रदेश.

जोनास मसेटी: आध्यात्मिकता, ब्राजील के वेदांत गुरु.

पी. दत्चनमूर्ति: कला (संगीत), थाविल, पुडुचेरी.

नीरजा भाटला: मेडिसिन (स्त्री रोग), दिल्ली.

शेखा ए जे अल सबा: चिकित्सा (योग) कुवैत.

ह्यूग और कोलीन गैंट्ज़र: साहित्य और शिक्षा, यात्रा, उत्तराखंड.

Advertisement

हरिमन शर्मा: कृषि, सेब, हिमाचल प्रदेश.

नरेन गुरुंग: कला-गायन (लोक-नेपाली), सिक्किम.

हरविंदर सिंह: खेल (दिव्यांग), तीरंदाजी, हरियाणा.

विलास डांगरे: चिकित्सा, होम्योपैथी, महाराष्ट्र.

भेरू सिंह चौहान: कला (गायन) निर्गुण, मध्य प्रदेश.

जुमदे योमगाम गैमलिम: सामाजिक कार्य, अरुणाचल प्रदेश.

एल हैंगथिंग: अन्य (कृषि) फल, नागालैंड.

वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर: आर्ट (वोकल्स) फोल्ड, गोंधली, कर्नाटक.

भीम सिंह भावेश: सामाजिक कार्य, दलित, बिहार.

इन पुरस्कारों की घोषणा आम तौर पर हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *