Home Breaking News कर्नाटक में भारी बारिश से हाहाकार, अब तक नौ की मौत, सभी...

कर्नाटक में भारी बारिश से हाहाकार, अब तक नौ की मौत, सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश

0
205
कर्नाटक में भारी बारिश से हाहाकार, अब तक नौ की मौत, सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश
कर्नाटक में भारी बारिश से हाहाकार, अब तक नौ की मौत, सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश

कर्नाटक में भारी बारिश का कहर जारी है। इस जानलेवा बारिश में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है। हुबली समेत कई जिलों में जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राहत-बचाव के लिए एनडीआरएफ की चार टीमें तैनात की गई हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

बारिश के कारण 204 हेक्टेयर कृषि और 431 हेक्टेयर बागवानी फसलों को नुकसान

इन सब के बीच मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने जलभराव से प्रभावित बेंगलुरु के कई इलाकों का दौरा किया। इस बारिश के कारण 204 हेक्टेयर कृषि और 431 हेक्टेयर बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचा है। 23 घरों को पूरी तरह से नुकसान पहुंचा है। राजस्व मंत्री आर अशोक ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकमगलूर, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, कोडागु, शिवमोग्गा, दावणगेरे, हसन और उत्तर कन्नड़ जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here