दिल्ली नगर निगम के 93 कर्मचारियों को पक्का होने के दिए गए आदेश : संदीप कपूर
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली नगर निगम के कच्चे कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वर्ष 1998 से 2000 के बीच नियुक्त 93 कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश दिल्ली नगर निगम मुख्यालय के डेम्स विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। इसी पर विस्तृत जानकारी देते हुए दिल्ली नगर निगम के डेम्स कमेटी के अध्यक्ष संदीप कपूर ने बताया कि दिल्ली नगर निगम के इन 93 कर्मचारियों को पक्का करने का ऑर्डर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मेयर प्रवेश वाही के द्वारा जारी किए गए निदेर्शों के तहत लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह आर्डर जोन में भी चला गया है। श्री कपूर ने कहा कि मैं इन सभी कर्मचारियों को बहुत बहुत बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह दिल्ली को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने में पहले से भी ज्यादा अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नियमित करने की यह पहल कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और सम्मान की बात है। श्री कपूर ने कहा कि लंबे समय से निगम में सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा और इससे वे पहले से भी अधिक उत्साह और जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि 93 कर्मचारियों के नियमित होने से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। श्री कपूर ने कहा कि निगम के सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पक्का करने के निर्देश देने के लिए मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मेयर प्रवेश वाही की भी सराहना करता हूं |



