सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मोदी जी की टक्कर का कोई चेहरा नहीं है विपक्ष के पास : रामनारायण दुबे

3 मिनट पढ़ें
मोदी जी की टक्कर का कोई चेहरा नहीं है विपक्ष के पास : रामनारायण दुबे

मोदी जी की टक्कर का कोई चेहरा नहीं है विपक्ष के पास : रामनारायण दुबे

Advertisement

मोदी जी की टक्कर का कोई चेहरा नहीं है विपक्ष के पास : रामनारायण दुबे

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : विपक्ष नें करीब दो दर्जन पार्टियों को इकट्ठा कर गठबन्धन जरुर बना लिया है | लेकिन विपक्षी नेताओं के पास ना तो प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की टक्कर का कोई नेता है और ना ही उनकी कोई नीति है | केवल  कागजों में गठबंधन बनने से विपक्ष मजबूत नहीं होता | यह कहना है पूर्वी दिल्ली के पूर्व मेयर  रामनारायण दुबे का | श्री दुबे कहते हैं भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार ने हर वर्ग,हर जाति और हर धर्म के लिए काम किया है,जितने भी विकास के कार्य हुए हैं वह सभी भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार  द्वारा ही हुए हैं।पिछले 9 वर्षों में  नरेंद्र विकास के कार्य किए है, उन्हें जनता को बताने के लिए भाजपा ने महा अभियान भी शुरू किया और देश की जनता जानती है मोदी जी की सरकार नें वो तमाम कार्य किए हैं जो उन्होंने वायदा किये थे |

2024 में देश में भाजपा की और 2025 में दिल्ली में भाजपा की सरकार बने इसके लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता काम कर रहा है। विपक्ष पर बात करते हुए श्री दुबे नें कहा की विपक्ष में ऐसा कोई भी चेहरा नहीं है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर दे सके। 2024  में होने वाले लोकसभा चुनावों पर बात करते हुए श्री दुबे  ने कहा की इस बार भाजपा 350 से भी अधिक सीटें जीतेगी।श्री दुबे नें कहा विपक्षी गठ्बन्धन घबराहट में एक जरुर हो गया है लेकिन आधे से ज्यादा दल आज भी अपने घटक दलों के विपरीत राजनीति करते है | श्री दुबे कहते हैं यह खिचड़ी ज्यादा दिन नहीं चलने वाली |

Advertisement

श्री दुबे कहते हैं कि आज दिल्ली में ही नहीं पूरे देश में विपक्ष एक जुट हो रहा है  एक भ्रष्टाचारी दूसरे भ्रष्टाचारी को गले लगा रहा है। इसलिए इनके मिलने से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईमानदार, कर्तव्यवान और विकास के लिए कार्य करने वाली सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी डोर टू डोर कैंपेन करने निकली है तो दिल्ली की जनता उनसे पूछ रही है कि आखिर शराब नीति वापस क्यों ली और शीश महल पर 45 करोड़ रुपये तथा वियतनाम का पत्थर और 8 लाख रूपये के पर्दे का हिसाब मांग रही है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *