सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लोकसभा चुनावों में धराशायी होगा विपक्षी गठबंधन : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें
लोकसभा चुनावों में धराशायी होगा विपक्षी गठबंधन : मुकेश बंसल

लोकसभा चुनावों में धराशायी होगा विपक्षी गठबंधन : मुकेश बंसल

Advertisement

लोकसभा चुनावों में धराशायी होगा विपक्षी गठबंधन : मुकेश बंसल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) :  लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष द्वारा बनाया गया गठबंधन प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के आगे बौना साबित होगा और भारतीय जनता पार्टी पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी | यह कहना है कर्दम पुरी  से भाजपा के निगम पार्षद मुकेश बंसल का | मुकेश बंसल कहते है विपक्ष के पास ना तो प्रधानमन्त्री मोदी की टक्कर का कोई नेता है और ना ही उनका कोई विजन है | उनका एकमात्र लक्ष्य मोदी जी को हटाना है और इसमें उन्हें इस बार तो क्या भविष्य में भी कभी कामयाबी नहीं मिल सकती |मुकेश बंसल  कहते है गठबंधन में शामिल नेता केवल मोदी नाम से खौफ खाते हैं और उन्हें हटाने के लिए ही गठ्बन्धन में शामिल हुए है जबकि ज्यादातर दलों की अपने-अपने राज्यों में एक दूसरे से
ही लड़ाई है |

Advertisement

मुकेश बंसल कहते हैं  लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी भारी अन्तराल से जीतेगी और जीत के अपने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ देगी | मुकेश बंसल कहते है सरकार नें नरेंद्र मोदी के नेत्रत्व में पिछले नौ सालों में देश के विकास के लिए बेहतर काम किया है |गरीबी उन्मूलन और भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के प्रधानमन्त्री के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करने की जरूरत है | मुकेश बंसल कहते हैं देश के विकास के लिए लोग एक बार फिर से मोदी जी को चुनेंगे इसमें कोई दो राय नहीं हैं | मुकेश बंसल कहते हैं भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की ब्राईट सपाट बनी है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *