ऑपरेशन सिंदूर नें तोड़ दी थी पाकिस्तान की कमर : विनोद जायस
* सेना नें दिखा दिया था पाक को आईना
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हो गया है और वह भी भारत की शर्तों पर | निश्चित रूप से यह हर भारतीय की जीत है , एक सौ चालीस करोड़ लोगो की जीत है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते है भारतीय सेना नें पाकिस्तान से आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने का जो कदम उठाया उसकी गूंज ना केवल हिंदुस्तान और पाकिस्तान में सुनाई दी बल्कि पूरी दुनिया में यह संदेश गया भारत अब आतंकवाद को सहने वाला नहीं है | और जिस तरह से भारतीय सेना नें पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकी अड्डो को तबाह किया है भविष्य में आतंकियों को भारत की शक्ति याद आती रहेगी |
विनोद जायस कहते हैं ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने अपने एक्शन से पाकिस्तान में छिपे आतंकियों की कमर तोड़कर रख दी। पहलगाम हमले के 15 दिन बाद अचानक से भारत ने पूरे देश में मॉक ड्रिल का ऐलान किया और 7 मई को देर रात भारतीय सेना (जल, थल और वायुसेना) ने मिलकर ज्वाइंट ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ;चलाया था जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था । भारत की इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के कई टॉप कमांडर मारे गए, जिनके नाम अब सामने आए हैं। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम ने धर्म पूछकर आतंकियों ने वहां घूमने आए टूरिस्ट को निशाना बनाया था। इस बर्बर हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। 15 दिन बाद इस हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया और पाकिस्तान में घुसकर जैश और लश्कर के ठिकानों को एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान आधारित पांच बड़े आतंकियों को मार गिराया गया। इनमें लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े टॉप कमांडर शामिल थे।


