सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

नये आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलने से मिलेगी दिल्ली की जनता को राहत : विनीत जैन

2 मिनट पढ़ें
विनीत जैन

नये आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलने से मिलेगी दिल्ली की जनता को राहत : विनीत जैन

Advertisement

नये आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलने से मिलेगी दिल्ली की जनता को राहत : विनीत जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की भाजपा सरकार लोगो के स्वास्थ्य को लेकर बेहद जागरूक है और लगातार दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को दुरुस्त करने का प्रयास कर रही है | जिस स्वास्थ्य सिस्टम को आम आदमी पार्टी की सरकार लगभग ध्वस्त करके गई थी रेखा गुप्ता सरकार उसे पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के मीडिया संयोजक विनीत जैन का |

विनीत जैन कहते है दिल्ली सरकार अगले सप्ताह तक शहर में 34 नये आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन करेगी, जिससे इनकी कुल संख्या 67 हो जाएगी। वर्तमान में दिल्ली में 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं जिनका उद्देश्य समग्र, सुलभ और सस्ती प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। विनीत जैन कहते हैं इस सप्ताह 34 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन होने से इस योजना का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। इसी तरह तीसरे चरण में भी करीब एक दर्जन और आयुष्मान आरोग्य मन्दिर जनता को समर्पित किये जायेगें |

Advertisement

विनीत जैन कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को मजबूती देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है | उल्लेखनीय है भाजपा की दिल्ली सरकार नें राजधानी दिल्ली में एक हजार से अधिक ऐसे आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है जिस पर सरकार तेजी से काम भी कर रही है |

विनीत जैन कहते है रेखा गुप्ता सरकार की यह पहल स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने और दिल्ली निवासियों के लिए बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विनीत जैन कहते हैं कहने को आम आदमी पार्टी सरकार नें मौहल्ला क्लीनिकों की शुरुवात की थी लेकिन उनमें से ज्यादातर में दवा तक नहीं मिलती थी और जांच करने के नाम पर भी केवल खानापूर्ति ही होती थी लेकिन अब इन आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में तमाम जांचे तथा दवाएं उपलब्ध है | भाजपा जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *