सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सपा को लगा बड़ा झटका, राजभर ने द्राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को किया समर्थन देने का ऐलान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा से अलग राह अपना ली है। अब ओम प्रकाश राजभर एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे, लखनऊ में आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजभ ने इसका ऐलान कर दिया। ओपी राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे। ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के छह विधायक है और सभी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करेंगे। ऐसे में सुभासपा के विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी भी द्रौपदी मुर्मू को वोट करेंगे। राजभर ने कहा कि हमें सीएम योगी ने डिनर पार्टी में बुलाया था, जहां द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि आप कमजोर की लड़ाई लड़ते हो तो आप हमारा समर्थन करें। इसके अलावा 12 जुलाई को अमित शाह ने फोन करके द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा था। ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि हम बाबा साहेब, सुहेलदेव की की सोच को मानते हैं और आगे रखते हैं। राजभर ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी जी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के डिनर पर बुलाया और मेरे सामने बात रखी गई की आप पिछड़ों, दलित और अल्पसंख्यक की बात रखते हैं और फिर द्रौपदी मुर्मू जी ने और सीएम ने हमारे समर्थन की अपील की गई और कहा गया की आप पिछड़ों की बात रखते हैं। ता दें की बीते शुक्रवार को NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू समर्थन मागंने के लिये लखनऊ पहुंची थी। जहां सभी सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकत कर समर्थन मांग था, तो वहीं ओमप्रकाश राजभर ने आज प्रेंस कान्प्रेंस कर द्रोपदी मुर्मू को समर्थन करने का ऐलान किया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *