Home आमने सामने Onion Price Relief : 35 रुपये किलो प्याज मिलने से दिल्लीवासियों को...

Onion Price Relief : 35 रुपये किलो प्याज मिलने से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत, केंद्र का फैसला सराहनीय : राजकुमार बल्लन

0
2

Onion Price Relief : 35 रुपये किलो प्याज मिलने से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत, केंद्र का फैसला सराहनीय : राजकुमार बल्लन

नई दिल्ली( रविंद्र कुमार ) : प्याज की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी के बीच केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को 1000 मीट्रिक टन प्याज उपलब्ध कराने के फैसले का भाजपा किसान मोर्चा दिल्ली प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व अध्यक्ष कृषि एवं फल मंडी गाजीपुर राजकुमार बल्लन ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराने की व्यवस्था आम जनता के लिए राहत भरी पहल है। इससे महंगी प्याज के कारण बढ़ने वाले घरेलू खर्च पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। राजकुमार बल्लन ने कहा कि प्याज ऐसी आवश्यक खाद्य वस्तु है, जिसकी कीमत में मामूली वृद्धि का असर भी सीधे आम परिवारों की रसोई और मासिक बजट पर दिखाई देता है। गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे कारोबारियों के लिए खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमत हमेशा चिंता का विषय रहती है। ऐसे समय में केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के लिए 1000 मीट्रिक टन प्याज उपलब्ध कराने का निर्णय उपभोक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्याज को 35 रुपये प्रति किलो की निर्धारित दर पर उचित दर दुकानों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना लोगों को बाजार में अधिक कीमत चुकाने से बचाएगा। इसके साथ ही दिल्ली के सभी 13 जिलों में वैन के माध्यम से भी प्याज की बिक्री किए जाने की व्यवस्था अधिक प्रभावी साबित होगी। वैन के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों तक प्याज पहुंचने से उन लोगों को भी सुविधा मिलेगी, जिन्हें उचित दर दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है।
बल्लन ने कहा कि सरकार की इस व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि सस्ता प्याज सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे बाजार में कृत्रिम रूप से कीमत बढ़ाने, जमाखोरी और कालाबाजारी जैसी गतिविधियों पर भी नियंत्रण रखने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए और इस दिशा में केंद्र सरकार का कदम स्वागत योग्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा प्याज की उपलब्धता और कीमतों पर निगरानी रखने के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार के बेहतर समन्वय से राजधानी के लोगों को महंगाई से राहत पहुंचाने के साथ-साथ आवश्यक खाद्य वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है। राजकुमार बल्लन ने कहा कि सरकार को प्याज की बिक्री की व्यवस्था को पारदर्शी रखते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इसका लाभ वास्तविक उपभोक्ताओं तक पहुंचे। साथ ही बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि किसी भी स्तर पर जमाखोरी या कालाबाजारी के कारण प्याज के दाम अनावश्यक रूप से न बढ़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here