भाजपा सरकार का एक साल रहा बे-मिसाल : रीना महेश्वरी
हर क्षेत्र में कराए जनहित और विकास का काम
– शिवा कौशिक –
नई दिल्ली .भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता सरकार को एक साल होने वाला है | इस एक साल के दौरान दिल्ली सरकार की क्या उपलब्धियां रही हमने यह जानने का प्रयास किया अशोक नगर वार्ड से निगम पार्षद रीना मुकेश माहेश्वरी से | रीना म्हाश्वरी नें बताया रेखा गुप्ता सरकार नें अपने एक साल के शासन में सभी क्षेत्रो में काम किये शिक्षा का क्षेत्र ही या स्वास्थ्य का अथवा परिवहन का हर क्षेत्र में बड़ी तेजी के साथ विकास कार्य कराए और नई- नई योजनायें बनाई | एक साल पुरा होने से पहले ही पांच सौ नई इलेक्ट्रोनिक बसों की सौगात रेखा गुप्ता सरकार नें दी जिससे प्रदूष्ण नियन्त्रण में मदद मिलेगी और लोगो की राह भी आसान होगी |
रीना महेश्वरी कहती हैं कि रेखा गुप्ता की भाजपा सरकार ने दिल्ली में हर वर्ग, हर धर्म, हर जाति, हर समुदाय के लोगों के लिए कोई ना कोई विकास का कार्य किया हैं और सभी को एक साथ लाने का काम किया है। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने दिल्ली की तस्वीर ही बदल कर रख दी है, एक वर्ष पहले जहां आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली की जनता से विकास के नाम पर झूठ बोलते थे और भ्रष्टाचार करने में व्यस्त थे वहीं पिछले एक वर्ष से भाजपा का एक एक नेता दिल्ली में ईमानदारी और पूरी मेहनत से जमीनी स्तर पर काम कर रहा है, लोगों से मिल रहा है, लोगों की समस्याओं को समझकर उन समस्याओं को हल करने का कार्य कर रहा है।
रीना माहेश्वरी ने आगे कहा कि एक तरफ जहां दिल्ली का पिछला मुख्यमंत्री लोगों से मिलते तक नहीं थे वहीं पिछले एक साल से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की जनता के बीच है, दिल्ली की जनता से सीधे संपर्क में है और दिल्ली की जनता की बेहतरी के लिए दिन रात कार्य कर रही है। रीना माहेश्वरी ने आगे कहा कि अपने एक वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने कई जनहित योजनाओं को लागू किया है, दिल्ली की सड़कों की जर्जर अवस्था को ठीक करने के लिए कार्य किए हैं, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई है, दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए योजनाएं लागू की और कई बेहतरीन योजनाओं पर अभी काम चल रहा है।
रीना माहेश्वरी ने आगे कहा कि यह तो बस अभी शुरुआत है, अभी तो भाजपा सरकार ने दिल्ली में अपने एक साल का कार्यकाल ही पूरा किया है और उसमें कई विकास के कार्य किए हैं आगे आने वाले वर्षों में भाजपा दिल्ली का चहुंमुखी विकास करेगी और दिल्ली की जनता की तरक्की के लिए हर वह विकास का कार्य करेगी |



