सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

एक शॉट और तमाम उम्मीदों ने दम तोड़ दिए! हारे तो इन फैसलों के लिए निशाने पर आएंगे रोहित शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘मुझे लगा कि..’, WTC Final हारने पर कप्तान रोहित शर्मा का दिल टूटा, बताया कहां हो गई गलती

WTC Final में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया. मैच के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) थोड़े निराश दिखे और कहा कि, हमने पूरे मैच में लड़ाई लड़ी लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब किया हासिल

WTC Final में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया. मैच के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) थोड़े निराश दिखे और कहा कि, हमने पूरे मैच में लड़ाई लड़ी लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए. बता दें कि भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में असफल रहे और पूरी टीम केवल 234 रन पर ऑलआउट हो गई. मैच हारने पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा, ‘मुझे लगा कि हमने टॉस जीतकर अच्छी शुरुआत की, उन परिस्थितियों में हमने बल्लेबाजी के लिए उन्हें पहले खेलने के लिए उतारा. हमने पहले सत्र में अच्छी गेंदबाजी की और फिर जिस तरह की गेंदबाजी की उससे हम लोग खुद को निराश किया. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को श्रेय देना होगा..हेड आए और स्टीवन स्मिथ के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी की. इसने हमें थोड़ा सा सतर्क कर दिया. हमें पता था कि वापसी करना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन हमने अच्छा प्रदर्शन किया. हम अंत तक लड़े’.

Advertisement

रोहित ने फैन्स का भी शुक्रिया किया. कप्तान ने फैन्स के लिए कहा, ”फैन्स का समर्थन शानदार रहा है.. वे हमारे साथ हर एक सिचुएशन में रहे हैं. मैं उनमें से हर एक को धन्यवाद देना चाहता हूं.. वे हर रन और हर विकेट के लिए चीयर कर रहे थे.’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *