सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ :कानून में बदलाव के लिए क्या राज्यों की मंजूरी की जरूरत होगी?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ : क्या कानून में बदलाव के लिए राज्यों की मंजूरी की जरूरत होगी?

सरकार की गजट अधिसूचना के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति यह भी जांच करेगी कि संविधान में संशोधनों के लिए राज्यों के भी समर्थन की जरूरत होगी या नहीं?

‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ (One Nation-One Election) के लिए केंद्र द्वारा गठित समिति देश में एक साथ संसदीय और राज्य विधानसभा चुनाव कराने की संभावना की जांच करेगी. समिति संविधान, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और किसी भी अन्य प्रासंगिक नियमों में विशिष्ट संशोधनों की जांच करेगी और सिफारिश करेगी.

आज जारी की गई सरकार की गजट अधिसूचना के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति यह भी जांच करेगी कि संविधान में संशोधनों के लिए राज्यों के भी समर्थन की जरूरत होगी या नहीं? इसमें कहा गया कि समिति तुरंत काम शुरू करेगी और जल्द से जल्द रिपोर्ट देगी.

समिति के अन्य सदस्य गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा के पूर्व विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष सी कश्यप, वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी हैं.

कांग्रेस ‘इंडिया’ के सहयोगियों से परामर्श करेगी

सूत्रों ने आज एनडीटीवी को बताया कि कांग्रेस पार्टी एक राष्ट्र-एक चुनाव की व्यवहारिकता के अध्ययन में शामिल होने का फैसला लेने से पहले विपक्षी दलों के गुट ‘इंडिया’ के अपने सहयोगियों से परामर्श करेगी.

गजट अधिसूचना के अनुसार, समिति न केवल लोकसभा और विधानसभा चुनाव, बल्कि नगर पालिकाओं और पंचायतों के चुनाव भी एक साथ कराने की व्यवहार्यता पर गौर करेगी.

Advertisement

यदि त्रिशंकु सदन, अविश्वास प्रस्ताव, दलबदल या ऐसी कोई अन्य घटना होती है तो समिति एक साथ चुनाव से जुड़े संभावित समाधानों का विश्लेषण करेगी और सिफारिश करेगी.

सरकार ने अधिसूचना में कहा है कि राष्ट्रीय, राज्य, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए वैध मतदाताओं के लिए एक एकल मतदाता सूची और पहचान पत्र बनाने का रास्ता खोजा जाएगा.

बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मौकों पर ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की जरूरत पर जोर दिया है. यह बीजेपी के 2014 के लोकसभा चुनावों के घोषणापत्र का भी हिस्सा था.

सन 1967 तक भारत में चार चुनाव एक साथ हुए

सन 1967 तक भारत में एक साथ चुनाव होते रहे हैं. देश में इस तरह से चार चुनाव हुए. सन 1968-69 में कुछ राज्य विधानसभाओं को समय से पहले भंग कर दिए जाने के बाद यह परंपरा खत्म हो गई. लोकसभा भी पहली बार 1970 में निर्धारित समय से एक साल पहले भंग कर दी गई थी और 1971 में मध्यावधि चुनाव हुए थे.

भाजपा ‘एक राष्ट्र, एक पार्टी’ से ग्रस्त : डी राजा

समिति के गठन पर पहली राजनीतिक प्रतिक्रियाओं में से एक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने एनडीटीवी को बताया कि भाजपा ‘एक राष्ट्र, एक पार्टी’ से ग्रस्त है और विपक्ष के ‘इंडिया’ बैनर के तहत एकजुट होने के बाद से वह घबराई हुई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *