Home देश दुनिया जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आईईडी विस्फोट में बच्चे की मौत, सात घायल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आईईडी विस्फोट में बच्चे की मौत, सात घायल

0
175

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के डांगरी गांव में रविवार की शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने तीन मकानों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं। इसके अलावा गांव में संदिग्ध आतंकवादी हमले के पीड़ितों में से एक के घर के पास सोमवार को हुए एक आईईडी विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। माना जाता है कि आतंकवादी दो थे, उन लोगों ने मास्क पहने हुए थे और सबसे पहले उन्होंने अपर डांगरी में एक घर पर हमला किया और वहां कई लोगों को गोली मार दी थी। गौरतलब है कि घाटी के मुकाबले बेहद शांत रहने वाले जम्मू क्षेत्र में पिछले कई वर्षों में यह पहला ऐसा हमला है और वह भी नये साल के पहले दिन हुआ है। जम्मू जोन के अवर पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त रूप से विस्तृत घेराबंदी की है और तलाशी अभियान चलाया है, ताकि अपर डांगरी गांव में हुई गोलीबारी में लिप्त दो ‘हथियारबंद लोगों’ को पकड़ा जा सके। सिंह ने बताया था, ‘गोलियां एक-दूसरे से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित तीन मकानों पर चलाई गईं। दो आम नागरिकों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।’

हालांकि, अधिकारियों ने बाद में बताया कि घायलों में से और दो लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब सात बजे दो संदिग्ध आतंकवादी गांव के पास आए और तीनों मकानों पर अंधाधुंध गोलियां चलाने के बाद भाग गए। एक अधिकारी ने बताया, ‘गोलीबारी 10 मिनट के भीतर बंद हो गई। पहले उन्होंने अपर डांगरी में एक मकान पर गोलियां चलाई और फिर 25 मीटर दूर हटने के बाद वहां कई अन्य लोगों को गोलियां मारीं। उन्होंने गांव से भागने से पहले दूसरे मकान से करीब 25 मीटर की दूरी पर स्थित और एक मकान पर गोलियां चलाईं।’ उन्होंने बताया कि गोलीबारी में कुल 10 लोग घायल हुए, जिनमें से तीन लोगों को सरकारी मेडिकल कॉलेज, राजौरी के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, हेलीकॉप्टर से तीन घायलों को जम्मू ले जाया जा रहा था, जिनमें एक की रास्ते में ही मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here