सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सीएम नीतीश की वापसी पर आरसीपी सिंह की दो टूक, बोले- ‘कई बार हमने कहा है…’ 

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

एनडीए में सीएम नीतीश की वापसी पर आरसीपी सिंह की दो टूक, बोले- ‘कई बार हमने कहा है…’ 

आरसीपी सिंह लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वहीं, सोमवार को उन्होंने सीएम नीतीश की एनडीए में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया.

बिहार शरीफ के पटेल नगर नईसराय में सोमवार को बीजेपी (BJP) की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी नेता आरसीपी सिंह (RCP Singh) शामिल हुए. मीडिया से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की एनडीए (NDA) में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर कई बार हमने कहा है कि उनकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है. किसी को कोई कब पार्टी में लेता है? जब वह मजबूत हो, वो (नीतीश कुमार) तो कंप्लीट लायबिलिटी हैं, मैं तो बोलता हूं कि वो चलते फिरते एंब्रेसमेंट हैं.

नीतीश कुमार के दबाव में कोई आने वाला नहीं है- नीतीश कुमार

Advertisement

आरसीपी सिंह ने कहा कि आप जरा सोचिए बिहार की जनता ने जब एनडीए के रूप में वोट दिया था, लेकिन एनडीए के साथ क्या किया? किस प्रकार का बर्ताव करते हैं और किस प्रकार का भाषा का प्रयोग करते हैं? नीतीश कुमार को एनडीए के मान और सम्मान की चिंता हो रही है. नीतीश कुमार के दबाव में कोई आने वाला नहीं है. एनडीए क्यों दबाव में आएगा? एनडीए की 2019 में जो स्थिति थी उससे ज्यादा सीट 2024 में आएगी. लोकसभा चुनाव 2024 में 2019 से ज्यादा हमारे प्रधानमंत्री ताकतवर होंगे.

‘बिहार में रोजगार की चर्चा नहीं हो रही है’

बीजेपी नेता ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के चलते हमलोग सब बिहार के लोग मजाक के पात्र बन गए हैं. मुख्यमंत्री का पद गरिमा का पद है. यह सीरियस का पद है. वो ऐसा इसलिए करते हैं ताकि बिहार की जनता का ध्यान भटके. बिहार में रोजगार की चर्चा नहीं हो रही है. सिर्फ और सिर्फ चर्चा हो रही है कि नीतीश कुमार एनडीए में जा रहे हैं या नहीं? नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं या नहीं? बिहार में ये चर्चा हो रही है. कुछ महीनों का बस बात है आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है, तब फिर से बिहार जहां था वहां पहुंचेगा. आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में अभी कोई सरकार नहीं है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *