सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कमलनाथ के BJP में शामिल होने की चर्चा पर तेजिंदर बग्गा बोले- ‘Fake है’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कमलनाथ के BJP में शामिल होने की चर्चा पर तेजिंदर बग्गा बोले- ‘Fake है’

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच कमलनाथ दिल्ली पहुंचे हैं. हालांकि वे बीजेपी में शामिल होने के सवाल से बचते नजर आए.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है. इस बीच दिल्ली बीजेपी के नेता तेंजिदर पाल बग्गा ने कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबरों को फेक बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ‘कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबर फर्जी है.’

सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ के करीबी एक विधायक ने बताया कि कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ 19 फरवरी को अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. नकुलनाथ छिंदवाड़ा से कांग्रेस के सांसद हैं.

सूत्रों के मुताबिक 12 समर्थक विधायक भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं. इस बीच बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर कमलनाथ ने कहा कि ऐसी बात होगी वो बताएंगे. कमलनाथ अगर बीजेपी में शामिल होते हैं तो मध्य प्रदेश में ज्यातिरादित्य सिंधिया के बाद यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा.

सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस गायब

Advertisement

उधर, पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने अपने एक्स और फेसबुक अकाउंट से कांग्रेस का लोगो हटा दिया है. वहीं, कमलनाथ पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी में कमलनाथ के जाने की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए.

हाल में इन नेताओं ने दिया झटका

हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, मिलिंद देवड़ा, लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस को झटका दिया है. चव्हाण और विभाकर बीजेपी में शामिल हुए हैं. तो वहीं देवड़ा ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थामा है. बाबा सिद्दिकी अजित पवार गुट की एनसीपी में शामिल हो गए.

सोशल मीडिया पर छाए कमलनाथ

सियासी अटकलों के बीच एक्स पर #NakulNath और #KamalNath ट्रेंड करने लगा. नकुलनाथ के सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस का लोगो हटाने के बाद अब कमलनाथ के समर्थकों में सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस का लोगो हटाने की होड़ सी मच गई है. कमलनाथ के करीब व मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिहं वर्मा ने भी अपने एक्स अकाउंट से कांग्रेस का लोगो हटा दिया है. पहले हाथ के पंजे के चिन्ह के साथ उनकी फोटो थी लेकिन अब किसी भी पार्टी का लोगो नहीं है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *