सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

एलजी वीके सक्सेना और CM केजरीवाल विवाद पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूछा, ‘कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे?’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

एलजी वीके सक्सेना और CM केजरीवाल विवाद पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूछा, ‘कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे?’

एलजी विनय सक्सेना ने संगम विहार का दौरा किया था और यहां की स्थिति को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार के कामकाज पर सवाल खड़ा किया था. अब इसपर सौरभ भारद्वाज पलटवार किया है.

दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टकराव देखने को मिला है. ऐसे में अब इस विवाद पर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज का भी बयान सामने आया है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी पिछले दिनों ही एलजी ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि जो इलेक्ट्रेड गवर्नमेंट के विषय हैं, उसमें एलजी की कोई भूमिका नहीं है. अब संगम विहार, किरारी और बुराड़ी में जो विषय है, वो किसके अधीन हैं. ये इलेक्ट्रेड गवर्नमेंट के अंतर्गत आते हैं, तो एलजी वहां क्यों गए?

दिल्ली के मंत्री ने आगे कहा, “एलजी वहां अफसरों को लेकर भी गए. जब एलजी को मालूम है कि जो अफसर अपना काम नहीं रहे, जिनके काम का फोटो एलजी अपने ट्वीटर पर शेयर कर रहे हैं. ऐसे में उन अफसरों पर कार्रवाई करने का अधिकार तो एलजी के पास है, तो उन अफसरों पर एलजी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे.”

Advertisement

सीएम बनाम उपराज्यपाल

दरअसल उपराज्यपाल ने संगम विहार का दौरा किया था और यहां की स्थिति को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार के कामकाज पर सवाल खड़ा कर दिया. इसपर पलटवार करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि जो काम विपक्ष को करना चाहिए वह आप कर रहे हैं.

एलजी ने क्या कहा?

इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीके सक्सेना ने ट्वीट कर कहा, “स्थानीय निवासियों के अनुरोध पर मैं संगम विहार गया था. 9 साल के शिगूफों के बावजूद इलाके में रह रहे 20 लाख से ज्यादा लोग मूलभूत जनसुविधाओं से वंचित, नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. यहां न सड़कें हैं, न सीवर, न कूड़े की सफाई हो रही है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *