सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

महाकुंभ के समापन पर CM योगी ने नाव चालकों के लिए किया बड़ा ऐलान, दिया ये खास तोहफा

3 मिनट पढ़ें
CM योगी

महाकुंभ के समापन पर CM योगी ने नाव चालकों के लिए किया बड़ा ऐलान, दिया ये खास तोहफा

Maha Kumbh News: प्रयागराज में महाकुंभ के भव्य समापन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाव चालकों से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने नाव चालकों और उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के चालकों का आभार व्यक्त किया. सीएम योगी ने इस मौके पर नाविकों के लिए कई तरह की योजना का ऐलान भी किया.

26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि के साथ ही महाकुंभ का समापन हो गया. महाकुंभ को लेकर 1 महीने से ज्यादा समय तक लगातार सीएम योगी मेला क्षेत्र का जायजा लेते रहे. ऐसे में अब महाकुंभ के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाविकों से खास मुलाकात की. अपनी इस मुलाकात में उन्होंने नाव चालक को 5 लाख रुपये की बीमा योजना देने की भी बात कही.

सीएम योगी ने नाविकों का किया सम्मान
महाकुंभ के समापन पर सीएम योगी ने नाव चालकों संग संवाद की शुरुआत भारत माता के नारे के साथ की. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं आप सभी नाविकों का सम्मान करता हूं. जिन नाविकों ने इस पूरे महाकुंभ में लोगों को संगम तक ले जाकर उनको स्नान कर वापस छोड़ा वो सभी सम्मान के हकदार हैं. महाकुंभ में नाविकों ने अपने विरासत का वैसे ही पालन किया, जैसे त्रेतायुग में निषादराज ने भगवान श्रीराम को नाव में नदी पार कराई थी. प्रयागराज महाकुंभ आयोजन का सुखद समापन में नाविकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही.”

सीएम योगी ने आगे कहा कि, “प्रदेश के सभी नाविकों को नाव के लिए 5 लाख रुपये की बीमा योजना दी जाएगी. गरीब नाविकों को नाव खरीदने के लिए राज्य सरकार धन उपलब्ध कराई गई. जिन लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है, उन सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इसका लाभ मिलेगा.”

 

रोडवेज कर्मियों के काम को भी मिली सराहना
महाकुंभ समापन कार्यक्रम में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मियों को भी सम्मानित करते हुए कहा कि, “प्रदेश में 200 से ज्यादा रोडवेज कर्मियों ने शटल बस सेवाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम किया. मैं उन सभी रोडवेज कर्मियों का आभार व्यक्त करता हूं.” सीएम योगी से सम्मान पाकर रोडवेज कर्मियों में उत्साह देखने को मिला. उन्होंने कहा हमने कभी भी नहीं सोचा था कि सीएम हम लोगों को सम्मानित करेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *