सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

ममता बनर्जी के बयान पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा,”कांग्रेस किसी की दया पर चुनाव नहीं लड़ती..”

4 मिनट पढ़ें

“कांग्रेस किसी की दया पर चुनाव नहीं लड़ती..”: ममता के बयान पर बोले अधीर रंजन चौधरी

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी पहले दिल्ली आकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से बात करें और उनसे कहें कि हमसे जो गलती हुई थी, हम उसे दोबारा नहीं करेंगे.

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एक बयान में 2024 के लोकसभा चुनाव में जहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में होगी, वहां उसका समर्थन करने की बात कही है. उनके इस बयान पर बंगाल में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी की दया पर चुनाव नहीं लड़ती है और अगर उन्हें ये गलतफहमी है तो ये मन से निकाल देना चाहिए.

अधीर रंजन चौधरी ने बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने दम पर हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जीत हासिल की है. इन चुनावों के दौरान ममता बनर्जी ने एक बार भी जनता से नहीं कहा कि यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है, तो कांग्रेस को वोट दें. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी गोवा में कांग्रेस को हराने में लगी रहीं. यही काम उन्होंने मेघालय और त्रिपुरा में भी किया. ममता बनर्जी ने चुनावी मैदान में कांग्रेस को कमजोर करने और हराने का हरसंभव प्रयास किया.

कांग्रेस के बिना बीजेपी से जीतना नामुमकिन- चौधरी

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी यह तय नहीं कर सकती कि हम कितनी सीट पर लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की जो प्रासंगिकता पहले थी वो अब नहीं रही. वो उनको भी यह एहसास होने लगा है कि कांग्रेस के बिना बीजेपी के खिलाफ लड़ना और जीतना नामुमकिन है. इसीलिए उनके तेवर ढीले नजर आ रहे हैं.

“कांग्रेस को बंगाल में खत्म करने का हरसंभव प्रयास किया गया”

उन्होंने साथ ही कहा कि हम बंगाल में ममता बनर्जी को क्यों सपोर्ट करें, उन्होंने बंगाल में हमें खत्म किया. 2011 में सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को बिना किसी शर्त के सपोर्ट किया और जीत के बाद उन्होंने क्या किया. वो कांग्रेस की दया से सत्ता पर काबिज हुई थीं और चुनाव जीतकर सीएम बनने के बाद ममता बनर्जी ने सबसे पहले कांग्रेस पार्टी को खत्म करने का हरसंभव प्रयास किया. उनकी वजह से बंगाल में बीजेपी की ताकत बढ़ी.

ममता बनर्जी पर लगाए आरोप पर हम अभी भी कायम- अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम बंगाल में सपोर्ट करेंगे या नहीं करेंगे, यह अलग बात है. ये आलाकमान तय करेगा. लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी के साथ हमारा संघर्ष जारी है और हम इससे पीछे नहीं हटेंगे. हमने उन पर जो आरोप लगाए थे, उस पर अभी भी कायम हैं.

ममता स्वीकार करें कि गलती दोबारा नहीं होगी- लोकसभा में कांग्रेस के नेता

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी पहले दिल्ली आकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से बात करें और उनसे कहें कि हमसे जो गलती हुई थी, हम उसे दोबारा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के अलावा भी विपक्ष है और 2024 में जरूर विपक्ष बीजेपी का मुकाबला करेगा.

दरअसल ममता बनर्जी ने कहा है कि हम 2024 के लोकसभा चुनाव में जहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में होगी, वहां उसका समर्थन करेंगे. हालांकि उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस को भी अन्य राजनीतिक दलों को उनके राज्य में समर्थन करना होगा. ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीट बंटवारे के फार्मूले में उन प्रदेशों में क्षेत्रीय दलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां वे मजबूत हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *