सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ममता बनर्जी के ‘एकला चलो’ पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले- ’42 सीटों पर लड़ना सीट शेयरिंग का फॉर्मूला नहीं’

3 मिनट पढ़ें
ममता बनर्जी के 'एकला चलो' पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले- '42 सीटों पर लड़ना सीट शेयरिंग का फॉर्मूला नहीं'

ममता बनर्जी के 'एकला चलो' पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले- '42 सीटों पर लड़ना सीट शेयरिंग का फॉर्मूला नहीं'

Advertisement

ममता बनर्जी के ‘एकला चलो’ पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले- ’42 सीटों पर लड़ना सीट शेयरिंग का फॉर्मूला नहीं’

 

Jairam Ramesh on TMC Seat Sharing: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया गठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले की कह चुकी हैं कि उनकी पार्टी राज्य की 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. इसे लेकर अब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सीट शेयरिंग को लेकर ईमानदारी से टीएमसी के साथ बैठकर बातचीत करेगी और जब तय होगा उस समय घोषणा कर दी जाएगी.

उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में वो 42 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, ये उनकी लड़ाई है. जब हम गठबंधन में होते हैं तो बातचीत होती है, हम कुछ लेते हैं और कुछ देते हैं. हमारी ओर से उनका 42 सीटों पर लड़ना कोई सीट शेयरिंग फॉर्मूला नहीं है.”

Advertisement

‘इंडिया शाइनिंग, इंडिया गोइंग हो गया’

उन्होंने कहा, “2003 के दिसंबर में कांग्रेस पार्टी का मनोबल बहुत गिर गया था. हम छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान हारे तो अखबारों ने लिखा कांग्रेस पार्टी गई. उस समय इंडिया शाइनिंग था और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे व्यक्ति प्रधानमंत्री थे. फिर साल 2004 में क्या हुआ, किस गठबंधन की सरकार बनी. इंडिया शाइनिंग इंडिया गोइंग हो गया. इसका मतलब है कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है.”

‘हम हर सीट पर मजबूती से लड़ेंगे’

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर जयराम रमेश ने कहा कि यह एक वैचारिक यात्रा है राजनीतिक यात्रा नहीं है. उन्होंने कहा, “हमें चुनाव के लिए जो तैयारी करनी है वो किया जा रहा है. हम हर सीट पर मजबूती से लड़ेंगे. जहां हम अपने बल पर लड़ रहे हैं वहां अपने बल पर लड़ेंगे और जहां गठबंधन के हिस्से में लड़ रहे हैं वहां गठबंधन को मजबूत करेंगे. 2024 के चुनाव का नतीजा सुनिश्चित नहीं है.”

उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन की पार्टी को इलेक्शन कमीशन अपॉइंटमेंट नहीं दे रहे. हमारा लोकतांत्रित हक बनता है कि हम इलेक्शन कमीशन के पास जाएं और इवीएम के बारे में हमारी जो भी आशंकाएं हैं उसको अवगत कराएं, एक मेमोरेंडम दें, उनकी अनुमति भी नहीं मिल रहा है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *