सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Mahila aarakshan Bill: महिला आरक्षण कानून पर विपक्ष का चेहरा हुआ बेनकाब : गुरमीत सिंह सूरा

2 मिनट पढ़ें

Mahila aarakshan Bill: महिला आरक्षण कानून पर विपक्ष का चेहरा
हुआ बेनकाब : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : महिला आरक्षण कानून और डीलिमिटेशन से जुड़ा 131वां संवैधानिक संशोधन विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में गिर गया। इसी विषय पर बात करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सह प्रभारी पश्चिमी जिला गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण क़ानून और डीलिमिटेशन से जुड़ा 131वां संवैधानिक संशोधन विधेयक गिरना बहुत ही निराशाजनक बात है। गुरमीत सिंह ने आगे कहा कि संसद में विधेयक का विरोध करने से विपक्ष का असली चेहरा पूरे देश के सामने आ गया है। गुरमीत सिंह ने कहा की एक तरफ चुनाव के दौरान महिलाओं से वोट हासिल करने के लिए विपक्ष के बड़े-बड़े नेता मंचों पर महिलाओं के सम्मान की, महिलाओं के अधिकार की बात करते हैं लेकिन वहीं विपक्ष संसद में इससे संबंधित विधेयक का विरोध करता है जो साफ साफ इस बात को दर्शाता है कि विपक्ष की कथनी और करनी में बहुत फर्क है।
गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि संसद में विधेयक का गिरना महिलाओं का अपमान है और विपक्ष को इसका परिणाम भुगतना ही होगा। गुरमीत सिंह ने कहा कि विधेयक के गिरने से पूरे देश में महिलाएं विपक्ष से बहुत नाराज हैं और विपक्ष को लेकर महिलाएं बहुत गुस्से में है। गुरमीत सिंह सुरा ने आगे कहा कि देश में आगे होने वाले चुनाव में महिलाएं विपक्ष को इस बिल को गिराने के लिए करारा जवाब देगी। गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि विपक्ष ने न सिर्फ इस विधेयक का विरोध किया है बल्कि विपक्ष ने महिलाओं से उनके अधिकारों को छीना है, महिलाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की है। गुरमीत सिंह सुरा ने आगे कहा कि विपक्ष ने नारी सम्मान का अपमान किया है, विपक्ष ने महिलाओं के हक का हनन किया है। गुरमीत सिंह सुरा ने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। गुरमीत सिंह सूरा ने आगे कहा कि विधेयक का विरोध कर के विपक्ष ने महिलाओं के हक में होने वाले एक बहुत बड़े जनहित के कार्य को रोका है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *