सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Jammu Fuel Rumour: अफवाहों पर भड़के उमर अब्दुल्ला, बोले- मजबूर किया तो पेट्रोल पंप बंद करने पड़ेंगे

2 मिनट पढ़ें

Jammu Fuel Rumour: अफवाहों पर भड़के उमर अब्दुल्ला, बोले- मजबूर किया तो पेट्रोल पंप बंद करने पड़ेंगे

जम्मू। पेट्रोल-डीजल की कथित कमी को लेकर फैली अफवाहों के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने कड़ा रुख अपनाते हुए लोगों से घबराहट में कदम न उठाने की अपील की है। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों और भीड़ के बीच मुख्यमंत्री ने साफ चेतावनी दी कि यदि लोग अफवाहों के आधार पर इसी तरह जमा होते रहे, तो सरकार कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप बंद करने पर मजबूर हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और फिलहाल किसी तरह की राशनिंग या खपत सीमित करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

उमर अब्दुल्ला ने अफसोस जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर लोग कम भरोसा करते हैं, जबकि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को तुरंत सच मान लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गलत सूचनाएं न केवल अनावश्यक घबराहट फैलाती हैं, बल्कि व्यवस्था पर भी अतिरिक्त दबाव डालती हैं।

उन्होंने जनता से अपील की कि अफवाहों के आधार पर पेट्रोल पंपों के बाहर भीड़ न लगाएं, क्योंकि इससे आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और हालात बिगड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर यह स्थिति जारी रही, तो प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़ेंगे, जिसमें अस्थायी रूप से पेट्रोल पंप बंद करना भी शामिल हो सकता है।

सरकार ने लोगों से संयम बरतने, आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि सहयोग और समझदारी से ही इस तरह की स्थितियों को नियंत्रित किया जा सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *