सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

Old Rajendra Nagar Accident: दृष्टि IAS कोचिंग की बेसमेंट में चलने वाली क्लास सील, हरकत में प्रशासन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

drishti ias sealed by mcd in delhi mukherjee nagar rao ias basment incident  - राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे के बाद दृष्टि आईएएस सील, MCD की मुखर्जी नगर में  ताबड़तोड़ कार्रवाई | Jansatta

 

ओल्ड राजेन्द्र नगर में हुए हादसे के बाद अब मुखर्जी नगर में प्रसाशन हरकत में आया है. यहां प्रसाशन ने दृष्टि IAS कोचिंग की बेसमेंट में चलने वाली क्लास सील कर दी गयी है. यहां बेसमेंट में पांच अलग-अलग क्लास चल रही हैं जिस पर अब सरकारी सील लगा दी गयी है. दिल्ली पुलिस यहां तैनात है.

छात्रों का कहना है कि प्रसाशन इंतज़ार कर रहा था कि कोई हादसा हो उसके बाद कार्रवाई करे. छात्रों ने बताया कि एक बैच में 700 बच्चे पढ़ते हैं, ये बैच बेसमेंट में चलते थे.

Advertisement

बता दें कि ओल्ड राजेंद्र नगर में तीन छात्रों की मौत मामले के दिल्ली की अदालत ने पांच आरोपियों को सोमवार (29 जुलाई) को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इन पांच आरोपियों में चार कोचिंग के सह-मालिकऔर एक ड्राइवर शामिल है. सभी को 12 अगस्त तक ज्यूडिशियल कस्डटी में भेजा गया.

इस घटना के बाद छात्रों में खासा रोष है. उन्होंने सोमवार को इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस-प्रशासन ने छात्रों को समझाने-बुझाने की कोशिश की.

इससे पहले प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की. बुलडोजर से अतिक्रमणों को हटाना शुरू किया गया. ये मुद्दा सड़क से संसद तक उठा. लोकसभा में अलग-अलग दलों के सदस्यों ने जांच की मांग की. राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर सांसदों ने अपनी बात रखी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *