सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी मिले निगमायुक्त अश्विनी कुमार से

3 मिनट पढ़ें
अश्विनी कुमार

इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी मिले निगमायुक्त अश्विनी कुमार से

Advertisement

इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी मिले निगमायुक्त अश्विनी कुमार से

अधिकारियों के सामने रखी अपनी समस्याएं

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन, झिलमिल इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन, ईस्ट दिल्ली मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन एवं पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम दिल्ली के आयुक्त अश्वनी कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। यह बैठक सौहार्द्रपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें निगम के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी कई अहम समस्याओं को प्रस्तुत किया, जिनमें सड़कों की जर्जर स्थिति, सफाई की कमी, जलनिकासी की विफलता, फैक्ट्री लाइसेंसिंग में अनावश्यक विलंब, हाउस टैक्स व यूज़र चार्ज में पारदर्शिता की कमी, स्ट्रीट लाइट व हरित क्षेत्र का रखरखाव, और पार्किंग व्यवस्था की अव्यवस्था जैसे बिंदु प्रमुख रहे।

Advertisement

प्रतिनिधिमंडल द्वारा विशेष रूप से दो जटिल एवं गम्भीर समस्याओं को उठाया गया हाउस टैक्स एनओसी के लिए एमसीडी द्वारा 2004 से रसीद की माँग की जाती है, जो आज के संदर्भ में उपलब्ध कराना उद्योगपतियों के लिए संभव नहीं है।और वह इसका डर दिखाकर कई लोगों को परेशान कर चुके है क्या यह संभव है कि किसी के पास इतने पुरानी रसीद हो बुक बिल्डिंग की समस्या, जिसमें एमसीडी द्वारा “बुक” की गई संपत्तियों को नियमित करने की प्रक्रिया अत्यंत अस्पष्ट, लंबित और जटिल है। “बुक” उन संपत्तियों को कहा जाता है जिन्हें एमसीडी ने अवैध निर्माण या अनुमोदित नक्शे से विचलन के कारण चिन्हित कर रखा है। ऐसी संपत्तियाँ न तो नियमित रूप से फैक्ट्री लाइसेंस प्राप्त कर पाती हैं, न ही बिजली विभाग से नया कनेक्शन या लोड एन्हांसमेंट जैसे कार्य संपन्न करवा पाती हैं। इससे न केवल उद्योगों का विस्तार बाधित होता है, बल्कि वैध संचालन पर भी संकट खड़ा हो जाता है।

आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को निर्देश देने का आश्वासन दिया, ताकि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि एमसीडी औद्योगिक क्षेत्रों को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। प्रतिनिधिमंडल में फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया से डॉ. अनिल गुप्ता, विनीत जैन एवं हरीश गर्ग, झिलमिल इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन से राकेश बंसल, नरेंद्र छाबड़ा एवं अशोक गर्ग, तथा पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन से मनमोहन मेहरा एवं पी. डी. गुप्ता शामिल रहे। यह बैठक विभिन्न औद्योगिक संगठनों के समन्वय, सामूहिक प्रयास और सकारात्मक संवाद का प्रतीक बनी, जो भविष्य में पूर्वी दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *