सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Odisha MLA SUV: बीजेडी के निलंबित विधायक ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर चढ़ाई SUV, पुलिसकर्मी समेत 22 घायल

2 मिनट पढ़ें
Odisha MLA SUV: बीजेडी के निलंबित विधायक ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर चढ़ाई SUV, पुलिसकर्मी समेत 22 घायल

Odisha MLA SUV: बीजेडी के निलंबित विधायक ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर चढ़ाई SUV, पुलिसकर्मी समेत 22 घायल

Advertisement

Odisha MLA SUV: बीजेडी के निलंबित विधायक ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर चढ़ाई SUV, पुलिसकर्मी समेत 22 घायल

ओडिशा के खुर्द जिले के बानापुर में बीजेडी के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव की कार ने भीड़ को टक्कर मार दी। इस घटना में 7 पुलिसकर्मियों समेत 22 लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने कहा कि घटना में चिल्का के विधायक जगदेव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जगदेव के वाहन ने ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीडीओ बानापुर के कार्यालय के बाहर जमा भीड़ को कथित तौर पर टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है विधायक नशे की हालत में थे

Advertisement

बताया जा रहा है विधायक नशे की हालत में थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना में बानापुर पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक आर. आर. साहू सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एम्स, भुवनेश्वर ले जाया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘बीजेपी के लगभग लगभग 15 कार्यकर्ता और सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।’ खुर्द के एसपी लेख चंद्र पाही ने बताया कि विधायक को पहले टांगी अस्पताल और बाद में उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया। जगदेव को पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *