सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अग्नि के सामने BJP को वोट नहीं देने की शपथ, सीपी जोशी के गढ़ में सड़क पर क्यों उतरे राजपूत?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अग्नि के सामने BJP को वोट नहीं देने की शपथ, सीपी जोशी के गढ़ में सड़क पर क्यों उतरे राजपूत?

राजपूत समाज ने चित्तौड़गढ़ में बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. करणी सेना के बैनर तले बीजेपी प्रत्याशी का पुतला जलाया गया. राजकोट से बीजेपी प्रत्याशी चुनावी रण में हैं.

18वीं लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर है. राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा. मेवाड़ (Mewar) के चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) में दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को कराया जायेगा. चित्तौड़गढ़ को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (BJP State President CP Joshi) का ‘गढ़’ माना जाता है. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ राजपूत समाज ने मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी ने सीपी जोशी को चित्तौड़गढ़ से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है. राजपूत समाज बीजेपी के खिलाफ सड़क पर उतर आया है. आज शनिवार को चित्तौड़गढ़ में राजपूत समाज ने रैली निकालकर बीजेपी के खिलाफ आक्रोश जताया.

अग्नि को साक्षी मानकर राजपूत समाज ने ली शपथ

Advertisement

रैली में बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी. करणी सेना के बैनर तले राजपूत समाज ने विरोध प्रदर्शन किया. राजपूत समाज के लोगों ने राजकोट लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पुरुषोत्तम रूपाला का पुतला फूंका. पुतला दहन के बाद अग्नि को साक्षी मानकर बीजेपी को वोट नहीं देने की शपथ ली गयी. करणी सेना पहले ही मांग नहीं माने जाने पर बीजेपी को अल्टीमेटम दे चुकी थी. बता दें कि चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर राजपूत समाज चुनाव को प्रभावित करने की क्षमता रखता है.

पुरुषोत्तम रूपाला को चुनावी रण से हटाने की मांग

करणी सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि बीजेपी ने गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट से पुरुषोत्तम रूपाला को चुनावी रण में उतारा है. राजकोट से बीजेपी प्रत्याशी पर राजपूत समाज की महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बोलने का आरोप है. राजपूत समाज रूपाला के बयान का कड़ा विरोध करता है. इसलिए बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से मांग है कि पुरुषोत्तम रूपाला का टिकट वापस ले. रूपाला की जगह दूसरे प्रत्याशी को टिकट दिया जाये. राजपूत समाज के लोगों ने बीजेपी प्रत्याशी पुरुषोत्तम रूपाला का पुतला फूंका.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *