सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नूपुर शर्मा मामले भारत की आलोचना करने वाले पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर फिर हमला, उपद्रवियों ने तोड़ीं मूर्तियां

2 मिनट पढ़ें
नूपुर शर्मा मामले भारत की आलोचना करने वाले पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर फिर हमला, उपद्रवियों ने तोड़ीं मूर्तियां

नूपुर शर्मा मामले भारत की आलोचना करने वाले पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर फिर हमला, उपद्रवियों ने तोड़ीं मूर्तियां

Advertisement

पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद लेक्चर देने वाले पाकिस्तान में एक बार फिर से अल्पसंख्यकों की आस्था पर हमला हुआ है। कराची शहर के कोरांगी इलाके के श्री मारी माता मंदिर में कुछ उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। इस दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी तोड़ डाला गया। इस घटना ने हिंदू समुदाय के लोगों में डर पैदा कर दिया है।फिलहाल बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कोई और उपद्रव न हो सके। कराची में हिंदू मंदिर पर यह हमला ठीक उस वक्त हुआ है, जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर भारत को ज्ञान देने की कोशिश की थी।

लोग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और मंदिर में तोड़फोड़ कर चले गए

हालांकि इस पर भारत ने भी तीखा रिएक्शन दिया था और उसे अपने देश में रह रहे अल्पसंख्यकों का ख्याल रखने को कहा था। इलाके में रहने वाले संजीव ने मीडिया से कहा कि 6 से 8 लोग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और मंदिर में तोड़फोड़ कर चले गए। उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते हैं कि यह हमला किन लोगों ने और क्यों किया है। हमने इस अटैक के बाद पुलिस में संपर्क किया ताकि केस दर्ज हो सके।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *