सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Jharkhand: एनटीपीसी अधिकारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Jharkhand: एनटीपीसी अधिकारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी कोयला परियोजना के डीजीएम कुमार गौरव की शनिवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वे हजारीबाग स्थित अपने घर से केरेडारी स्थित कार्यालय जाने के लिए निकले थे, जब कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से कुमार गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुमार गौरव कोयला डिस्पैच विभाग के डीजीएम थे, जिससे उनकी हत्या को लेवी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कंपनियों के अधिकारियों की हत्या हो चुकी है। दो साल पहले रीत्विक कंपनी के जीएम की भी इसी तरह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुमार गौरव बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे, और उनकी मौत के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Advertisement

एनटीपीसी अधिकारियों और कर्मचारियों में इस हत्या के बाद दहशत का माहौल है। हजारीबाग और बड़कागांव क्षेत्र में एनटीपीसी के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जहां अधिकारी नियमित रूप से आते-जाते हैं। इस घटना के बाद अधिकारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एनटीपीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने घटना की निंदा करते हुए सरकार से मृतक के परिवार को मदद देने की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। इस हत्याकांड ने झारखंड में उद्योग से जुड़े अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *