सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

NSA अजीत डोभाल ने आज ब्रिटेन के समकक्ष से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अजित डोभाल ने ब्रिटेन के NSA के सामने उठाया खालिस्तान समर्थकों का मामला, कहा- सख्त कार्रवाई करें

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ब्रिटेन के एनएसए के सामने खालिस्तान समर्थकों का मुद्दा उठाकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से द्विपक्षीय बातचीत के दौरान खालिस्तान समर्थकों का मुद्दा उठाया है. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि खालिस्तान समर्थक किस तरह से भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के धमका रहे हैं. इस मामले पर उन्होंने ब्रिटेन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) टिम बैरो भारत दौरे पर हैं. शुक्रवार (07 जुलाई) को टिम बैरो की अपने समकक्ष यानी भारतीय एनएसए अजित डोभाल से मुलाकात हुई है. सूत्रों के मुताबिक, एनएसए डोभाल ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग में अधिकारियों को धमकी देने वाले चरमपंथी तत्वों की मौजूदगी का मुद्दा उठाया और उनके खिलाफ सार्वजनिक कार्रवाई की मांग की है. दोनों एनएसए ने आतंकवाद, आतंकी वित्तपोषण, उग्रवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला करने पर भी चर्चा की.

ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक भारत के खिलाफ लगातार प्रदर्शन की बात कर रहे हैं. इन लोगों की तरफ से 8 जुलाई को एक प्रदर्शन बुलाया गया है. इसी बीच दोनों NSA के बीच ये अहम मुलाकात हुई है.

Advertisement

इसलिए ये मुलाकात है अहम

खालिस्तान समर्थक कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन में पिछले कुछ दिनों से काफी एक्टिव हुए हैं. अपने बड़े नेता हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या के बाद वो भारत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका आरोप है कि भारतीय राजनयिकों के इशारे पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. इसी बीच भारतीय एनएसए अजित डोभाल की ब्रिटेन के एनएसए टिम बैरो के साथ इस मुलाकात को काफी अहम बताया जा रहा है.

कुछ दिन पहले ब्रिटेन स्थित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के चीफ और अलगाववादी अमृतपाल सिंह के हैंडलर अवतार सिंह खांडा की 15 जून को बर्मिंघम के एक अस्पताल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इसे खालिस्तान आंदोलन को लगने वाला बड़ा झटका माना गया था, हालांकि कुछ और नेताओं के चलते भारत के खिलाफ लगातार प्रदर्शन की तैयारियां हो रही हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *