सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

अब 10 सितंबर तक चलेगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, एक दिन बढ़ाई गई सदन की कार्यवाही

2 मिनट पढ़ें

Himachal Assembly monsoon session proceedings extended ann | अब 10 सितंबर  तक चलेगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, एक दिन बढ़ाई गई सदन की कार्यवाही

 

अब 10 सितंबर तक चलेगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, एक दिन बढ़ाई गई सदन की कार्यवाही

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अब 10 सितंबर तक चलेगा. विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही एक दिन के लिए बढ़ गई है. अब विधानसभा का मानसून सत्र 10 सितंबर तक चलेगा. इससे पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 9 सितंबर यानी सोमवार को खत्म होना था, लेकिन अब सदन की कार्यवाही एक दिन के लिए बढ़ा दी गई है.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में अब कल 11 बैठकें होंगी. गौर हो कि यह हिमाचल के इतिहास का सबसे बड़ा सत्र है. इसमें पहले ही 10 बैठकें प्रस्तावित हैं. अब एक बैठक बढ़ने के बाद यह सत्र और ज्यादा बड़ा हो गया है.

संसदीय कार्यमंत्री ने किया था प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने प्रस्ताव किया कि एक दिन की बैठक बढ़ाई जाए. इसके बाद पक्ष-विपक्ष की सहमति मिली. दोनों से सहमति मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा के कार्यवाही को एक दिन तक के लिए बढ़ा दिया है. सोमवार और मंगलवार को नियम 130 के तहत राज्य में आर्थिक संकट को लेकर चर्चा होगी. इस चर्चा में पक्ष विपक्ष के सदस्य हिस्सा लेंगे.

CM सुक्खू ने भी कही थी कार्यवाही बढ़ाने की बात

शुक्रवार को नौवें दिन की कार्यवाही शुरू होने के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि राज्य सरकार एक दिन के लिए सत्र बढ़ाने के लिए तैयार है. वे चाहते हैं कि विपक्ष ज्यादा से ज्यादा मुद्दों को विधानसभा में सदन के भीतर लेकर आए, ताकि जनहित पर बात हो सके.

साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि ऐसा तभी किया जाना चाहिए, अगर विपक्ष बात पर वॉकआउट न करें. अब विपक्ष को भी जनहित के मुद्दे उठाने का एक अतिरिक्त दिन मिल गया है. ऐसे में अब जनहित के और ज्यादा मुद्दे उठाए जा सकेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *