सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सड़क दुर्घटनाओं के मामले में अब निगम इंस्पेक्टर पर करायेंगे कानूनी कार्यवाही : राहुल टांक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सड़क दुर्घटनाओं के मामले में अब निगम इंस्पेक्टर पर करायेंगे कानूनी कार्यवाही : राहुल टांक

नई दिल्ली ( सी.पी.एन. न्यूज़ ) : एम सी डी पर्यावरण सहायक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टांक का कहना हैं कि नगर निगम में कार्यरत हमारे सफाई कर्मचारी लगातार जानलेवा हादसों का शिकार हो रहे है। जिसका मुख्य कारण निगम में काबिज हमारे सहायक सफाई निरीक्षक(दरोगा) और सफाई
निरीक्षक(इंस्पेक्टर) है।

Advertisement

राहुल टांक ने बताया कि बीते दिनों करोल बाग जोन के हमारे एक सफाई कर्मचारी ने सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवां दी,और अभी रक्षाबंधन के त्यौहार पर सिविल लाइन जोन के हमारे दो कर्मचारियों का भयंकर एक्सीडेंट हुआ उसमे भी एक की जान चली गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ना जाने ऐसे कितने ही हादसे होते होंगे जिनकी खबर भी हम तक नहीं पहुंच पाती। अब सवाल उठता है आखिर बार बार जानलेवा हादसे होने के बावजूद ये दरोगा इंस्पेक्टरो के मन में कर्मचारियों के प्रति सजगता और इतने संगठनों का भय क्यों नहीं है ? क्योंकि अभी तक ऐसे दो चार अधिकारियों को सबक नहीं मिल पाया है। हमेशा समाज या हमदर्दी के नाते ये लोग बच निकलते है,और फिर कुछ दिन बाद वही अपनी काली करतूत शुरू देते है।

राहुल टांक का कहना है कि एम सी डी पर्यावरण सहायक यूनियन ने अपना मिशन बना लिया है,दिल्ली के किसी भी कोने में यदि किसी कर्मचारी के साथ सड़क दुर्घटना होती है तो सबसे पहले हमारा संगठन संबंधित वार्ड के एएसआई व एसआई के खिलाफ पुलिस में एफआईआर कराएंगे ताकि वो दोबारा कोई ऐसी गलती ना दोहराएं। और हमारे कर्मचारियों के साथ हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *